पासपोर्ट का रंग, पता या समय क्षेत्र बदल सकता है, लेकिन भारतीयता नहीं बदल सकती : प्रधानमंत्री मोदी

PM Modi’s Netherlands visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीदरलैंड के हेग में रहने वाले भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए भारत और...

PM Modi’s Netherlands visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीदरलैंड के हेग में रहने वाले भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए भारत और भारतीयों की भावना की सराहना की. उन्होंने कहा कि पासपोर्ट का रंग, पता या समय क्षेत्र बदल सकता है, लेकिन भारतीयता नहीं बदल सकती. उन्होंने भारतीय समुदाय द्वारा उनके प्रति दिखाए गए गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए भी आभार व्यक्त किया. आप नीदरलैंड के समाज और यहां की इकोनॉमी में जो योगदान कर रहे हैं उस पर हर भारतवासी को गर्व है. मैं आज इस अवसर पर नीदरलैंड की जनता और सरकार का आभार व्यक्त करता हूं. मैं यहां की जनता को 140 करोड़ भारतवासियों की तरफ से अपनी शुभकामनाएं देता हूं.

यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री के आदेश पर पलामू उपायुक्त पहुंचे एकौनी गांव, अनाथ बच्चों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने का दिया निर्देश

प्रवासी भारतीयों की बहुत प्रशंसा करती है नीदरलैंड सरकार: पीएम मोदी

भारतीयों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, जब भी मैं नीदरलैंड की सरकार से बात करता हूं तो वो प्रवासी भारतीयों की बहुत प्रशंसा करते हैं. उन्होंने कहा कि मैं नीदरलैड की जनता और सरकार का आभार व्यक्त करता हूं. पीएम ने कहा, समय के साथ कई देशों की संस्कृति खत्म हो गई लेकिन भारत की संस्कृति कभी नहीं बदली. उन्होंने कहा, यहां आकर मैं भारत जैसा ही महसूस कर रहा हूं. नीदरलैंड, भारत की दोस्ती का प्रतीक है.

‘इनता प्यार पाकर मैं तो भूल ही गया कि मैं नीदरलैंड में हूं’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘इतना प्यार और उत्साह देखकर मैं एक पल के लिए भूल ही गया कि मैं नीदरलैंड में हूं, और ऐसा लगा जैसे मैं भारत में ही किसी उत्सव में भाग ले रहा हूं. ऐसा लगता है कि हेग भारतीय मित्रता का जीवंत प्रतीक बन गया है.’

यह भी पढ़ें: महंगाई पर भड़के इरफान अंसारी, बोले – पाकिस्तान नहीं, हिंदुस्तान के सवालों का जवाब दे भाजपा

प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत में गरबा प्रस्तुत किया गया

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हेग में आयोजित सामुदायिक कार्यक्रम के स्थल पर पहुंचे और कलाकारों के प्रदर्शन को देखा, साथ ही भारतीय संस्कृति की झलक भी देखी. इस दौरान वहां मौजूद जनता ने उनका तालियां बजाकर स्वागत किया. इसके अलावा प्रधानमंत्री हेग के होटल में पहुंचते ही पेश किए सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद लेते नजर आए. इसमें महिलाओं-पुरुषों की एक टीम को सांस्कृतिक नृत्य पेश करते देखा गया. प्रधानमंत्री की यात्रा के दौरान कार्यक्रम पेश करने वाले कलाकारों के दल में शामिल गौतम ने कहा, ‘हमने प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत में गरबा प्रस्तुत किया. हमने उनसे बातचीत की. हम सभी उनकी नीदरलैंड यात्रा को लेकर बहुत खुश और उत्साहित हैं.’ एक अन्य कलाकार कलाकार रीमा ने कहा कि हम सभी को प्रधानमंत्री मोदी के सामने प्रस्तुति देकर बहुत खुशी हुई. पूरा अनुभव अद्भुत था.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *