आईना: सिर्फ एक चेहरा नहीं, आपकी आत्मा का अक्स

News Wave Desk:जब भी हम आईना में खुद को देखते हैं. आईना कभी बोलता नहीं, फिर भी वह सच दिखाता हैं. बिना...

News Wave Desk:जब भी हम आईना में खुद को देखते हैं. आईना कभी बोलता नहीं, फिर भी वह सच दिखाता हैं.

  1. बिना फिल्टर के सच दिखाता है

आपका आईना इंस्टाग्राम के ब्यूटी स्टैंडर्ड की परवाह नहीं करता. वह आंखों के नीचे नींद की कमी, हंसी से बनी लकीरें और आपके आत्मविश्वास को दिखाता है. वह आपको वैसा दिखाता है जैसे आप हो, न कि जैसा आप दिखावा करते हो. लोग आपके कपड़े देखते हैं, पर आईना आपकी ऊर्जा देखता है. वह उन दिनों को भी पकड़ता है जब आप खुद को सबसे मजबूत महसूस करते हो और उन सुबहों को भी जब आप थके होते हो. वह जज नहीं करता, सिर्फ सच दिखाता है.

  1. आपका सफर रिकॉर्ड करता है

आज जिस आईने में देखते हो, वह आपसे 5 साल पहले भी मिला था. उसने आपको बालों का स्टाइल बदलते, तुम्हारे कपड़े बदलते और आपकी आंखों में समझदारी बढ़ते देखी है. हर निशान, हर नई झुर्री और बढ़त की हर चमक उसकी याद में है. यह आपकी जिंदगी की खामोश टाइमलाइन है. आप भूल सकते हो कि आप कितना आगे बढ़े हो, पर आईना नहीं भूलता.

  1. वही दिखाता है जो आप मानते हो

जब मन उदास हो तो आईने में देखो, वह एक हारा हुआ इंसान दिखाएगा. गर्व के साथ खड़े हो जाओ, तो वही चेहरा ताकतवर लगेगा। शीशा नहीं बदलता. आपकी सोच बदलती है. आईना सिर्फ वही कहानी दोहराता है जो आप खुद से कहते हो. अगर कमियां ढूंढोगे तो वही मिलेंगी. ताकत ढूंढोगे तो वह भी मिल जाएगी.

  1. याद दिलाता है कि आपकी राय सबसे जरूरी है

दुनिया आपके साथ कुछ सेकंड बिताती है. आईना हर दिन कई मिनट आपके साथ रहता है. लोग आपका चेहरा भूल जाते हैं, पर आप उसी के साथ जीते हो. अगर आप अपनी आंखों में देखकर इज्जत महसूस कर रहे हैं, तो बाहर की कोई बात आपको तोड़ नहीं सकती.

आईना आपको परिभाषित नहीं करता. वह आपको उजागर करता है. अगली बार आईने के सामने खड़े हो तो सिर्फ बाल मत संवारना. उस इंसान को देखना जो हर बुरे दिन से लड़कर यहां तक आया है.

ALSO READ: रंग और आकार: क्या कहती है आपकी बिंदी?

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *