Click Here
Click Here
Click Here

रांची में बी फार्मा की छात्रा को नशीला पदार्थ खिला किया दुष्कर्म

रांची: बोकारो जिले की 19 वर्षीय छात्रा ने एक युवक पर नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए सदर थाना...

रांची:  बोकारो जिले की 19 वर्षीय छात्रा ने एक युवक पर नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़िता छात्रा रांची की एक प्रतिष्ठित संस्थान की बी-फार्म की छात्रा है। आवेदन के अनुसार 25 फरवरी की रात करीब 8 बजे आरोपी सचिन कुमार महतो ने फोन कर बड़गाईं पानी टंकी क्षेत्र स्थित अपने कमरे पर बुलाया। वहां पहुंचने पर आरोपी ने खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया, मोबाइल फोन छीन लिया और संपर्क नहीं करने दिया। पीड़िता का आरोप है कि बार-बार मना करने के बावजूद उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया गया। पीड़िता के मुताबिक बेहोशी की हालत में उसे अगले सुबह रिम्स परिसर के पास छोड़ दिया गया। होश आने पर उसने परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद परिजन उसे घर ले गए। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर आरोपों की जांच शुरू कर दी है और संबंधित धाराओं में कार्रवाई की प्रक्रिया चल रही है।

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *