Click Here
Click Here
Click Here

रांची: कंपनी से 53.42 लाख की धोखाधड़ी का आरोप, अकाउंटेंट के खिलाफ अरगोड़ा थाना में एफआईआर दर्ज

रांची: शहर में बड़ी वित्तीय धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आदित्य कंसल्टिंग एंड इंजीनियरिंग सर्विसेज के पार्टनर अनिल कुमार शर्मा ने...

रांची: शहर में बड़ी वित्तीय धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आदित्य कंसल्टिंग एंड इंजीनियरिंग सर्विसेज के पार्टनर अनिल कुमार शर्मा ने कंपनी के अकाउंटेंट दिलीप कुमार श्रीवास्तव पर कंपनी के बैंक खाते से धोखे से लाखों रुपये अपने निजी खाते में ट्रांसफर करने का आरोप लगाते हुए अरगोड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया है। आवेदन के अनुसार आरोपी वर्ष 2021 से कंपनी में अकाउंटेंट के रूप में कार्यरत था। जांच में यह सामने आया कि उसने 15 जुलाई 2025 से 20 फरवरी 2026 के बीच कंपनी खाते से ₹17.40 लाख अपने निजी बचत खाते में ट्रांसफर किए। यह खाता इंडियन बैंक की हरमू शाखा में बताया गया है। शिकायतकर्ता का कहना है कि पूछताछ में आरोपी ने उक्त लेनदेन स्वीकार करते हुए शपथपत्र भी दिया है। शिकायत में यह भी उल्लेख है कि विस्तृत मिलान करने पर अप्रैल 2023 से जून 2025 के बीच भी आरोपी द्वारा ₹36.02 लाख की अतिरिक्त संदिग्ध ट्रांजैक्शन की जानकारी मिली है। इस प्रकार कुल कथित गबन राशि ₹53.42 लाख बताई गई है। शिकायतकर्ता के अनुसार जब आरोपी से संपर्क करने का प्रयास किया गया तो उसका मोबाइल बंद मिला और स्थानीय पते पर पूछताछ करने पर जानकारी मिली कि वह रांची छोड़कर फरार हो गया है। मामले में कंपनी ने आरोपी के विरुद्ध आपराधिक कार्रवाई करते हुए संपूर्ण राशि की बरामदगी की मांग की है। पुलिस को सौंपे गए आवेदन में सभी ट्रांजैक्शन का विवरण और आरोपी द्वारा दिया गया कथित स्वीकारोक्ति शपथपत्र संलग्न किया गया है। पुलिस से मामले की जांच कर विधिसम्मत कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया है।

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *