Click Here
Click Here
Click Here

बालीडीह थाना ने चलाया वाहन जांच अभियान, चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जुर्माना वसूला गया

Bokaro : बालीडीह थाना क्षेत्र में शनिवार शाम पुलिस ने बालीडीह मोड़ स्थित बियाडा कार्यालय के समीप वाहन जांच अभियान चलाया. इस...

Bokaro : बालीडीह थाना क्षेत्र में शनिवार शाम पुलिस ने बालीडीह मोड़ स्थित बियाडा कार्यालय के समीप वाहन जांच अभियान चलाया. इस दौरान पुलिस ने वाहनों की डिक्की, कागजात और हेलमेट आदि की जांच की. साथ ही वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया. यह अभियान बोकारो पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाया गया. इन दिनों बोकारो में यातायात व्यवस्था और सड़क सुरक्षा को लेकर जगह जगह वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है. पुलिस द्वारा लोगों को नाबालिग बच्चों को वाहन नहीं देने के लिए भी जागरूक किया जा रहा है. इससे पहले सेक्टर 4 स्थित सिटी सेंटर में भी नाबालिग वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जुर्माना वसूला गया था.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *