सरकारी मवेशी हटिया परिसर में निर्माणाधीन चारदीवारी कार्य को लेकर प्रशासन सख्त

Pakur : हिरणपुर सरकारी मवेशी हाट परिसर में निर्माणाधीन चारदीवारी कार्य को लेकर प्रशासन अब पूरी तरह सख्त नजर आ रहा है....

Pakur : हिरणपुर सरकारी मवेशी हाट परिसर में निर्माणाधीन चारदीवारी कार्य को लेकर प्रशासन अब पूरी तरह सख्त नजर आ रहा है. शनिवार को भवन प्रमंडल विभाग के कार्यपालक अभियंता संजय कुमार ने निर्माण स्थल का औचक निरीक्षण किया और कार्य में अनियमितता पाए जाने पर संवेदकों को फटकार लगाते हुए अनावश्यक रूप से खोले गए सभी द्वारों को तत्काल बंद करने का निर्देश दिया.

Also Read : बालीडीह थाना ने चलाया वाहन जांच अभियान, चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जुर्माना वसूला गया

पुरानी दीवार हटाए बिना किया जा रहा निर्माण

करीब 1.25 करोड़ रुपये की लागत से पांच हिस्सों में बन रही इस चारदीवारी का निर्माण कार्य इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है. निरीक्षण के दौरान पाया गया कि कुछ संवेदकों द्वारा पुराने जर्जर चारदीवारी को हटाने के बजाय उसके सामने ही नई दीवार खड़ी की जा रही है, जबकि विभागीय प्राक्कलन के अनुसार पुरानी दीवार को तोड़कर ही निर्माण कार्य किया जाना था. इतना ही नहीं, परिसर से सटे कई घरों के लोगों ने अपने आवागमन की सुविधा के लिए चारदीवारी में अलग अलग जगहों पर द्वार खोल दिए हैं, जो विभागीय नियमों और प्राक्कलन के विपरीत बताया जा रहा है. इसे लेकर स्थानीय लोगों के बीच भी नाराजगी देखी जा रही है.

Also Read : हजारीबाग में शुरू हुआ शतरंज का महाकुंभ, देशभर के 700 से ज्यादा खिलाड़ी पहुंचे

सोमवार तक अनधिकृत द्वार बंद करने का निर्देश

निरीक्षण के दौरान कार्यपालक अभियंता ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि निर्माण कार्य किसी भी स्थिति में प्राक्कलन के अनुरूप ही कराया जाएगा. उन्होंने सभी संवेदकों को सोमवार तक खोले गए सभी अनधिकृत द्वार बंद करने का सख्त निर्देश दिया. साथ ही चारदीवारी के भीतरी हिस्से में लंबित प्लास्टर कार्य को भी शीघ्र पूरा करने को कहा. हालांकि स्थानीय लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने जगह जगह सीढ़ीनुमा गेट बनाने की बात कही है, ताकि आम लोगों का आवागमन बाधित न हो. निरीक्षण के दौरान अंचलाधिकारी मनोज कुमार, बीडीओ टुडू दिलीप, एसआई गौतम कुमार सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा. प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद निर्माण कार्य में तेजी और पारदर्शिता आने की उम्मीद जताई जा रही है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *