Click Here
Click Here
Click Here

PLFI के नाम पर रंगदारी: एक करोड़ की डिमांड, जमीन विवाद में व्हाट्सएप से जान से मारने की धमकी

– खुद को ‘जोनल कमांडर’ बताकर किया कॉल, कहा—काम रोका तो अंजाम भुगतोगे, PLFI लेटरहेड के नाम पर मैसेज, एक हफ्ते में...

– खुद को ‘जोनल कमांडर’ बताकर किया कॉल, कहा—काम रोका तो अंजाम भुगतोगे, PLFI लेटरहेड के नाम पर मैसेज, एक हफ्ते में काम शुरू करने की धमकी

Ranchi : राजधानी रांची के तुपुदाना इलाके में जमीन विवाद ने खतरनाक मोड़ ले लिया है. PLFI उग्रवादी संगठन के नाम पर एक व्यक्ति से एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने और जमीन से हटने की धमकी देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. पीड़ित लाल कृष्णा नाथ शाहदेव उर्फ पप्पू शाहदेव ने तुपुदाना ओपी में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए दिए आवेदन में बताया है कि उनके मोबाइल पर व्हाट्सएप के जरिए PLFI के लेटरहेड के नाम पर एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई. इसके बाद 9 मई को एक व्यक्ति ने खुद को PLFI का जोनल कमांडर राजेश यादव बताते हुए फोन किया और धमकी दी कि जमीन पर हो रहे काम में किसी तरह का विरोध नहीं करें.

यह भी पढ़ें: पोक्सो मामले के आरोपी को मिली 20 वर्ष सश्रम कारावास और 45000 रुपए जुर्माने की सजा

गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी

आरोप है कि कॉल करने वाले ने स्पष्ट कहा कि अगर काम में बाधा डाली गई तो इसका गंभीर परिणाम भुगतना पड़ेगा. 10 मई को फिर से व्हाट्सएप कॉल और मैसेज के जरिए एक हफ्ते के भीतर काम शुरू करने की धमकी दी गई. पीड़ित का कहना है कि इस पूरे मामले में गीता शाहदेव और संतोष प्रजापति भी शामिल हैं, जो विवादित जमीन पर काम शुरू करना चाहते हैं. लगातार मिल रही धमकियों से पूरा परिवार दहशत में है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है पुलिस

पीड़ित ने पुलिस से अपनी और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ-साथ आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और व्हाट्सएप नंबरों की ट्रेसिंग के जरिए आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है.

यह भी पढ़ें: झारखंड सचिवालय में नौकरी का झांसा: रिटायर्ड अफसर बनकर मिला, बोला पूर्व सीएम के PA से लगवा देंगे नौकरी

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *