Click Here
Click Here
Click Here

महंगाई के मुद्दे पर कांग्रेस पर बरसे आदित्य साहू, बोले– ‘जनता को गुमराह करने की कोशिश’

Ranchi झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने महंगाई के मुद्दे पर कांग्रेस द्वारा प्रधानमंत्री का पुतला दहन किए जाने पर...

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू

Ranchi झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने महंगाई के मुद्दे पर कांग्रेस द्वारा प्रधानमंत्री का पुतला दहन किए जाने पर तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन को “राजनीतिक नौटंकी” बताते हुए कहा कि जनता अब इस तरह की राजनीति को समझ चुकी है. आदित्य साहू ने कहा कि वैश्विक परिस्थितियों के कारण पूरी दुनिया महंगाई की चुनौती से जूझ रही है, लेकिन इसके बावजूद केंद्र सरकार ने कीमतों को नियंत्रित रखने का प्रयास किया है. उन्होंने दावा किया कि कई देशों में ईंधन की कीमतों में भारी बढ़ोतरी हुई है, जबकि भारत में वृद्धि सीमित रही.

यह भी पढ़ें: PLFI के नाम पर रंगदारी: एक करोड़ की डिमांड, जमीन विवाद में व्हाट्सएप से जान से मारने की धमकी

अपने शासनकाल की महंगाई याद करे कांग्रेस

उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी को अपने शासनकाल की महंगाई याद करनी चाहिए. साथ ही सवाल उठाया कि यदि कांग्रेस वास्तव में जनता के हित में सोचती है, तो झारखंड में पेट्रोल-डीजल पर लगने वाला वैट और सेस क्यों नहीं कम किया जा रहा है? भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राज्य में कांग्रेस सत्ता का हिस्सा है, इसलिए उसे केवल केंद्र सरकार पर आरोप लगाने के बजाय खुद भी राहत देने की दिशा में कदम उठाना चाहिए. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस केवल राजनीतिक लाभ के लिए जनता के बीच भ्रम फैलाने का प्रयास कर रही है.

यह भी पढ़ें: झारखंड सचिवालय में नौकरी का झांसा: रिटायर्ड अफसर बनकर मिला, बोला पूर्व सीएम के PA से लगवा देंगे नौकरी

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *