रांची: चतरा जिले के सिमरिया में हुए विमान हादसे में सात लोगों की मौत हो गई थी. इस मामले में मृतक संजय साव के भाई विजय कुमार ने सिमरिया थाना में रेड बर्ड एयरवेज कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए लिखित शिकायत किया है. विजय कुमार मूल रूप से लातेहार जिले के चंदवा का रहने वाले है. खबर लिखे जाने तक इस मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है. गौरतलब है कि बीते 23 फरवरी की देर शाम रांची से दिल्ली जा रहा एक चार्टेड प्लेन चतरा में क्रैश हो गया. प्लेन में सवार सभी 7 लोगों की मौत हो गई थी. रेडबर्ड कंपनी का क्राफ्ट किंग एयर B90L एक एयर एंबुलेंस था. फ्लाइट ने सोमवार शाम 7:11 बजे रांची से उड़ान भरी, 7:34 पर एयरक्राफ्ट का कम्युनिकेशन टूट गया.थोड़ी देर बाद प्लेन झारखंड के चतरा जिले के समरिया के जंगलों में क्रैश हो गया.प्लेन में कैप्टन विवेक विकास भगत (पायलट), कैप्टन सबराजदीप सिंह ( को-पायलट), संजय कुमार (मरीज), अर्चना देवी (परिजन), धूरू कुमार (परिजन), विकास कुमार गुप्ता (डॉक्टर), सचिन कुमार मिश्रा (पैरामेडिकल स्टाफ) सवार थे.


