Click Here
Click Here
Click Here

“होली से ईद तक ,मार्च में बच्चों को मिलेगी कई छुट्टियां “

  News Desk:मार्च 2026 की शुरुआत हो गई है और यह महीना स्टूडेंट्स के लिए खास रहने वाला है. इस महीने होली,...

 

News Desk:मार्च 2026 की शुरुआत हो गई है और यह महीना स्टूडेंट्स के लिए खास रहने वाला है. इस महीने होली, रामनवमी ,महावीर जयंती और गुड़ी पड़वा जैसे बड़े-बड़े त्यौहार मनाए जाएंगे. इन सभी त्योहारों की वजह से बच्चों के इस महीने कई दिनों की छुट्टियां मिलने की संभावना है.

“मार्च की छुट्टियां:पहले से बना लें त्योहारों और घूमने का प्लान”

स्कूलों में छुट्टी होते ही घर का माहौल भी बदल जाता है.बच्चे फ्री होते है तो पेरेंट्स भी उसी हिसाब से अपने प्लान बनाते हैं -चाहे त्योहार मनाना हो या कही बाहर घूमने जाना.

मार्च 2026 में कई त्योहार और रविवार मिलकर लंबा ब्रेक दे सकते हैं, इसलिए हम इस महीने की सभी संभावित छुट्टियों की इनफार्मेशन दे रहें ताकि आप अभी से अपनी तैयारी और प्लानिंग शुरू कर सके.

मार्च 2026 में कब कब रहेंगे स्कूल बंद ?”

मार्च महीने में 5 रविवार है ,इसके अलावा कई बड़े त्योहार भी हैं,जिनपर स्कूल बंद रह सकते है.

  • 1 मार्च:रविवार 
  • 2-4 मार्च:होली
  • 8 मार्च- रविवार 
  • 15 मार्च – रविवार
  • 19 मार्च – गुड़ी पड़वा (मुख्य रूप से महाराष्ट्र,आंध्र प्रदेश,तेलंगाना और कर्नाटक में मनाया जाता है)
  • 21 मार्च-ईद उल फितर
  • 22 मार्च-रविवार
  • 26 मार्च- रामनवमी
  • 29 मार्च-रविवार
  • 31 मार्च-महावीर जयंती

होली की छुट्टियां हर राज्य में अलग-अलग”

छात्रों और माता-पिता को बता दे की होली की छुट्टी सभी राज्यों में एक जैसी नहीं होती.जैसे उत्तर प्रदेश में तीन दिन की छुट्टी हो सकती है ,जबकि कुछ जगह दो दिन या सिर्फ 4 मार्च को ही छुट्टी मिल सकती है .

इसी तरह महावीर जयंती और दूसरे त्योहारों की छुट्टियां भी राज्यों और स्कूल के नियमों पर निर्भर करती है,इसीलिए सही जानकारी के लिए अपने राज्य का छुट्टी कैलेंडर देखे या स्कूल से कॉन्टैक्ट करें.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *