Click Here
Click Here
Click Here

हजारीबाग में शतरंज का रोमांच चरम पर, ऑल इंडिया फाइड रेटिंग टूर्नामेंट में दिग्गजों ने दिखाया दम

Hazaribagh: हजारीबाग डिस्ट्रिक्ट चेस एसोसिएशन के तत्वावधान में तथा ऑल इंडिया चेस फेडरेशन एवं ऑल झारखंड चेस एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित...

Hazaribagh: हजारीबाग डिस्ट्रिक्ट चेस एसोसिएशन के तत्वावधान में तथा ऑल इंडिया चेस फेडरेशन एवं ऑल झारखंड चेस एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित चौथी ऑल इंडिया ओपन फाइड रेटिंग चेस प्रतियोगिता 2026 का विनोबा भावे विश्वविद्यालय के मल्टीपरपज हॉल में भव्य शुभारंभ हुआ. प्रतियोगिता के दूसरे दिन के मुकाबले पूरी तरह रोमांच, रणनीति और उत्साह से भरपूर रहे. टूर्नामेंट में प्रतिदिन दो-दो राउंड खेले जा रहे हैं और अब तक कुल चार राउंड संपन्न हो चुके हैं. प्रतियोगिता के तीसरे राउंड तक आईएम सुभयान कुंडू अपने शानदार प्रदर्शन के साथ शीर्ष स्थान पर बने हुए हैं. देश के विभिन्न राज्यों से आए खिलाड़ी अपनी रणनीति और बेजोड़ अनुभव का प्रदर्शन कर रहे हैं. हर बोर्ड पर चल रहे मुकाबलों में खिलाड़ियों की निगाहें बिसात पर टिकी हैं और हर चाल के साथ जीत की उम्मीदें मजबूत हो रही हैं.

यह भी पढ़ें: मैट्रिक रिजल्ट पर एक्शन, 59 स्कूलों के 400 से ज्यादा शिक्षकों को शो-कॉज, वेतन पर रोक

दिग्गजों के बीच कांटे की टक्कर

तीसरे राउंड की पेयरिंग में कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिले. शीर्ष बोर्ड पर आईएम सुभयान कुंडू का मुकाबला विराट जालान से हुआ. वहीं सिकंदर अनीस का सामना अनुपतोष बिस्वास से, संबर्ता बनर्जी का मुकाबला अनिर्बान साहू से तथा पल्लब बाला की भिड़ंत राघव श्रीवास्तव से हुई. इसके अलावा अर्पण दास बनाम अभिषेक राज, एआईएम अर्चिष्मान पांडा बनाम किशन कुमार, आदित्य कुमार झा बनाम सिन्हा सुधीर कुमार, देबंजन सिन्हा बनाम आरव राज मेहता, अचिंत्य कश्यप बनाम तनिष्क कुमार तथा अबीर मित्रा बनाम दीपक लाल साहा के बीच भी मुकाबले दर्शकों के आकर्षण का केंद्र रहे.

उम्र की सीमा टूटी: 71 वर्षीय बुजुर्ग और साढ़े 6 साल का बच्चा आमने-सामने

इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में कुल 272 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं. इसमें हजारीबाग के 71 वर्षीय विजय कुमार सिंह सबसे अधिक उम्र के प्रतिभागी हैं, जबकि मात्र साढ़े छह वर्ष के आरव कुमार सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बनकर सभी के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं. आयोजन समिति की ओर से बाहरी खिलाड़ियों और उनके परिजनों के लिए आवास, भोजन, पेयजल, सुरक्षा एवं परिवहन की चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है, जिससे प्रतिभागी हजारीबाग की मनमोहक वादियों का भी आनंद ले पा रहे हैं.

दो चरणों में बंटा है टूर्नामेंट, ₹6.11 लाख की इनामी राशि

प्रतियोगिता का पहला चरण 16 मई से 20 मई तक ओपन कैटेगरी में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें 4 लाख 5 हजार रुपये की पुरस्कार राशि तय है. दूसरा चरण 21 मई से 24 मई तक 1800 रेटिंग से कम के खिलाड़ियों के लिए होगा, जिसकी इनामी राशि 2 लाख 6 हजार रुपये है. पूरे टूर्नामेंट के लिए कुल 6 लाख 11 हजार रुपये की आकर्षक पुरस्कार राशि निर्धारित की गई है. प्रतियोगिता में कुल 40 खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार दिए जाएंगे, जिसमें प्रथम पुरस्कार 1 लाख रुपये व ट्रॉफी, द्वितीय 60 हजार रुपये और तृतीय पुरस्कार 40 हजार रुपये तय है. पहले चरण का पुरस्कार वितरण 20 मई को शाम 3:30 बजे होगा.

यह भी पढ़ें: डोमचांच में अवैध महुआ शराब की 5 भट्ठियां ध्वस्त, 400 किलो जावा महुआ नष्ट

सफल संचालन में जुटी दिग्गजों की टीम

प्रतियोगिता के सफल संचालन में चीफ आर्बिटर विशाल मिंज के साथ विक्रम कुमार, अनीस अंसारी, दामोदर कुमार, कुणाल कुमार, सौरभ कुमार, विनोद कुमार एवं रिंकी देवी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं. वहीं, कार्यक्रम के डायरेक्टर करण जायसवाल, संघ के अध्यक्ष विजय कुमार सिंह, सचिव मनमीत अकेला, सहसचिव बृजेश कुमार, सुमन जायसवाल और कोषाध्यक्ष राजन शाह सहित पूरी टीम निरंतर सक्रिय है.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *