Click Here
Click Here
Click Here

डोमचांच में अवैध महुआ शराब की 5 भट्ठियां ध्वस्त, 400 किलो जावा महुआ नष्ट

Koderma: जिले के डोमचांच थाना क्षेत्र के पचगावां और गुहदर जंगल में दिन रविवार को पुलिस ने छापेमारी कर अवैध महुआ शराब...

Koderma: जिले के डोमचांच थाना क्षेत्र के पचगावां और गुहदर जंगल में दिन रविवार को पुलिस ने छापेमारी कर अवैध महुआ शराब बनाने वाली 5 भट्ठियों को ध्वस्त करते हुए कार्रवाई के दौरान करीब 400 किलो जावा महुआ को मौके पर ही नष्ट किया गया. साथ ही शराब निर्माण में उपयोग किए जा रहे उपकरणों को भी विनष्ट कर दिया गया.

जंगल में छापेमारी के दौरान तस्कर फरार

थाना प्रभारी अभिमन्यु कुमार ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब निर्माण और तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है. पुलिस टीम को सोशल मीडिया पर अवैध महुआ शराब को लेकर खबर चली थी जिसके बाद जंगल में छापेमारी कर कार्रवाई की गयी है.

ALSO READ: UGC NET 2026 आवेदन को लेकर छात्रों में कन्फ्यूजन, NTA ने दी सफाई

उन्होंने बताया कि पुलिस के पहुंचने की भनक लगते ही शराब तस्कर मौके से फरार हो गए. मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है. थाना प्रभारी ने कहा कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और इसमें संलिप्त लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *