Click Here
Click Here
Click Here

मुरहू में तेज रफ्तार थार पुल से 20 फीट नीचे गिरी, महिला समेत चार घायल

Chakradharpur: मुरहू थाना क्षेत्र अंतर्गत रांची-चाईबासा मुख्य सड़क पर बिंदा और सांडीगांव के बीच रविवार को एक तेज रफ्तार थार पुल की...

Ranchi-Chaibasa road
दुर्घटनाग्रस्त थार

Chakradharpur: मुरहू थाना क्षेत्र अंतर्गत रांची-चाईबासा मुख्य सड़क पर बिंदा और सांडीगांव के बीच रविवार को एक तेज रफ्तार थार पुल की रेलिंग तोड़ते हुए लगभग 20 फीट नीचे जा गिरी. हादसे में एक महिला समेत चार लोग घायल हो गए, जिनमें तीन की स्थिति गंभीर बताई जा रही है.

घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुरहू भेजा गया

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना के बाद वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार दो लोग काफी देर तक अंदर फंसे रहे. सूचना मिलने पर स्थानीय ग्रामीण और मुरहू थाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा काफी मशक्कत के बाद सभी घायलों को बाहर निकाला गया. घटना के बाद तीन घायलों को एम्बुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मुरहू भेजा गया तथा एक घायल को पुलिस वाहन से इलाज के लिए खूंटी सदर अस्पताल भेजा गया. सभी घायल बेहोशी की हालत में होने के कारण उनकी पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है.

स्थानीय लोगों ने बताया कि थार चाईबासा से रांची की ओर तेज गति से जा रही थी. इस दौरान बिंदा और सांडीगांव के बीच जर्जर सड़क और पुल के समीप वाहन अचानक अनियंत्रित हो गई तथा पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नीचे जा गिरी. फिलहाल पुलिस ने घटनास्थल को अपने नियंत्रण में लेकर राहत एवं बचाव कार्य पूरा कर लिया है. मामले की जांच की जा रही है.

यह भी पढ़ें: गिरिडीह में युवा आक्रोश फूटा, मिशु कुमार मंडल की रिहाई को लेकर सड़क पर उतरे सैकड़ों लोग

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *