Click Here
Click Here
Click Here

पाकुड़: 13 साल की नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 आरोपी अरेस्ट, 2 आरोपी नाबालिग

Pakur: पाकुड़ जिले के महेशपुर थाना क्षेत्र में एक 13 वर्षीय नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने सात आरोपियों...

Pakur: पाकुड़ जिले के महेशपुर थाना क्षेत्र में एक 13 वर्षीय नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इसमें दो आरोपी नाबालिग है. घटना की पुष्टि एसपी अनुदीप सिंह ने की है. गिरफ्तार सभी अभियुक्तों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की गयी. जानकारी के मुताबिक, बीती 16 मई की रात लगभग 8.30 बजे महेशपुर थाना क्षेत्र की 13 वर्षीय नाबालिग को युवकों ने जबरन उठा लिया और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. घटना के दूसरे दिन रविवार को पीड़िता के परिजन थाने पहुंचे और मामले की जानकारी पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी में जुट गयी.

यह भी पढ़ें: सरायकेला: चांडिल पातकोम दिशोम मांझी परगना महाल का दो दिवसीय वार्षिक सम्मेलन संपन्न, समाज की मजबूती पर जोर

मामला दर्ज होते ही एक्शन में आई पुलिस

एसपी के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विजय कुमार के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया. गठित टीम में शामिल पुलिस अधिकारियो एवं जवानों ने छापेमारी की और मामले में शामिल 5 बालिग और दो नाबालिग आरोपियों को हिरासत में ले लिया. 5 आरोपियों को न्यायायिक हिरासत में भेजा गया जबकि दो नाबालिगों को बाल सुधार गृह में भेज दिया गया. पुलिसिया पूछताछ में सभी ने अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है. वहीं पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेज दिया है.

यह भी पढ़ें: सरायकेला: ईचागढ़ में विधायक निधि से तालाब जीर्णोद्धार में गड़बड़ी का आरोप, RTI से हुआ खुलासा

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *