फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन का राज्य स्तरीय सम्मेलन संपन्न, सांसद ने डीलरों की मांग का किया समर्थन

Hazaribagh : झारखंड भर के जन वितरण प्रणाली (PDS) दुकानदार अपनी विभिन्न मांगों को लेकर हजारीबाग में एकजुट हुए. मुद्रिका कुंज हॉल...

Hazaribagh : झारखंड भर के जन वितरण प्रणाली (PDS) दुकानदार अपनी विभिन्न मांगों को लेकर हजारीबाग में एकजुट हुए. मुद्रिका कुंज हॉल में आयोजित फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन के राज्य स्तरीय सम्मेलन में राज्य के 25 हजार से अधिक डीलरों की समस्याओं और मांगों पर चर्चा की गई, सम्मेलन में हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल और विधायक प्रदीप प्रसाद भी शामिल हुए.

मनीष जायसवाल ने कहा

सम्मेलन को संबोधित करते हुए सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि जन वितरण प्रणाली के डीलर गरीबों तक अनाज पहुंचाकर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं, लेकिन यदि उनके कमीशन में बढ़ोतरी नहीं हो रही और समय पर भुगतान नहीं मिल रहा है तो इसकी जवाबदेही राज्य सरकार की है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार समय पर राशि जारी करती है, लेकिन राज्य स्तर पर राशि का सही समय पर उपयोग नहीं होने से डीलरों को भुगतान में देरी हो रही है.
उन्होंने संगठन की एकता पर जोर देते हुए कहा कि संगठित होकर आवाज उठाने से ही समस्याओं का समाधान संभव है और उनकी हर मांग में पूरा समर्थन रहेगा. इस दौरान डीलर संघ की ओर से सांसद को 8 सूत्री मांग पत्र भी सौंपा गया. सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महासचिव समेत झारखंड के सभी जिलों से बड़ी संख्या में पीडीएस डीलर शामिल हुए.

Also Read : उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल, सड़कों पर पसरा सन्नाटा

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *