Pakur:में पिछले कई दिनों से उमस भरी गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी हैं. सुबह से ही तेज धूप और उमस भरी गर्मी के कारण लोग परेशान दिख रहे हैं. दिन चढ़ने के साथ उमस इतनी बढ़ जा रही है कि घरों में रहना भी मुश्किल हो रहा है. पंखा भी गर्म हवा फेंक रहे हैं, जिससे लोगों को राहत नहीं मिल पा रही हैं .दोपहर के समय बाजार और मुख्य सड़कों पर सन्नाटा जैसा माहौल देखने को मिल रही है. लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं. सबसे ज्यादा परेशानी बच्चे, बुजुर्ग, और बीमार लोगों को हो रही है. किसानों और मजदूरों को भी इस उमस भरी गर्मी का असर झेलना पड़ रहा है. वहीं खेतों और निर्माण कार्य में काम करने वाले मजदूर को भी उमस भरी गर्मी में भारी परेशानी हो रही है.
AlsoRead:वक्त की कीमत समझिए, इन तरीकों से करें टाइम मैनेजमेंट

