सिमडेगा: आंधी-बारिश से बिगड़ी रफ्तार, पेड़ की डाली गिरने से घंटों बाधित रहा यातायात

Simdega: जिले के कोलेबिरा में सोमवार की दोपहर आई तेज आंधी-बारिश के कारण सड़क के बीचो-बीच पेड़ की एक बड़ी डाली गिर...

Simdega: जिले के कोलेबिरा में सोमवार की दोपहर आई तेज आंधी-बारिश के कारण सड़क के बीचो-बीच पेड़ की एक बड़ी डाली गिर गई, जिससे सिमडेगा-रांची एनएच 143 जाम हो गया.

अचानक बदला मौसम का मिजाज

बताया गया कि सोमवार को कड़ी धूप खिली हुई थी. दोपहर में अचानक मौसम ने करवट ली और तेज आंधी-बारिश शुरू हो गई. तेज हवाओं के कारण कोलेबिरा न्यू बस स्टैंड के पास एनएच 143 पर पेड़ों की बड़ी-बड़ी डालियां टूटकर गिर गईं. जिससे सड़क ब्लॉक हो गई और एनएच जाम हो गया.

Also Read: झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज: छह दिनों तक आंधी, बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी

दोनों ओर लगी वाहनों की लंबी कतार

सड़क के दोनों छोर पर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई. हालांकि बारिश रुकने के बाद स्थानीय लोगों और वहां मौजूद वाहनों में सवार लोगों ने सड़क पर गिरी पेड़ की डालियों को हटाकर यातायात सुचारू कराया.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *