Click Here
Click Here
Click Here

खराब सड़कों को लेकर मुखिया ने मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह से की शिकायत, जल्द कार्रवाई का मिला आश्वासन

Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम जिले जमशेदपुर प्रखंड अंतर्गत केरुवाडूंगरी पंचायत में सड़कों की बदहाल स्थिति को लेकर पंचायत के मुखिया कान्हू मुर्मू ने...

Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम जिले  जमशेदपुर प्रखंड अंतर्गत  केरुवाडूंगरी पंचायत में सड़कों की बदहाल स्थिति को लेकर पंचायत के मुखिया कान्हू मुर्मू ने शनिवार को राज्य की ग्रामीण विकास सह पंचायती राज मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह से मुलाकात की और उन्हें ज्ञापन सौंपकर समस्या से अवगत कराया.

बारिश में हालात और बदतर

मुखिया कान्हू मुर्मू ने मंत्री को बताया कि पंचायत की सभी सड़कें पूरी तरह से जर्जर हो चुकी हैं. जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं. उन्होंने कहा कि बारिश के मौसम में इन सड़कों पर आवागमन बेहद मुश्किल हो जाता है. कीचड़ और जलजमाव के कारण ग्रामीणों, स्कूली बच्चों और मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है.

“बच्चों की पढ़ाई, मरीजों का इलाज सब प्रभावित”: मुखिया  

मीडिया से बात करते हुए मुखिया कान्हू मुर्मू ने कहा, “हमारी पंचायत की सड़कें पूरी तरह से खराब और जर्जर हो चुकी हैं. बच्चों की पढ़ाई, मरीजों को अस्पताल ले जाने और रोजगार के लिए बाहर जाने में बहुत दिक्कत हो रही है. कई बार तो एंबुलेंस भी गांव तक नहीं पहुंच पाती. हमने मंत्री दीपिका पाण्डेय जी को सारी स्थिति बताई है, उम्मीद है जल्द ही ठीक हो जाएंगी.”

मरम्मत और नई सड़कों की मांग 

मुखिया ने मंत्री से केरुवाडूंगरी पंचायत की सभी जर्जर सड़कों की शीघ्र मरम्मत कराने और आवश्यकतानुसार नई सड़कों के निर्माण की मांग की है. उन्होंने कहा कि सड़क नहीं होने से पंचायत का विकास रुका हुआ है.

मंत्री ने दिया कार्रवाई का आश्वासन

ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह ने मुखिया की समस्या को गंभीरता से सुना और उन्हें आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया. मंत्री ने कहा कि “ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर सड़क कनेक्टिविटी सरकार की प्राथमिकता है. केरुवाडूंगरी पंचायत की सड़कों का निरीक्षण कराकर जल्द ही मरम्मत कार्य शुरू कराया जाएगा.” इस मुलाकात के बाद पंचायत के ग्रामीणों में सड़क बनने की उम्मीद जगी है. ग्रामीणों का कहना है कि अगर सड़कें ठीक हो जाती हैं तो आवागमन के साथ-साथ क्षेत्र का समग्र विकास भी होगा.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *