Bokaro : बालीडीह थाना क्षेत्र के करहरिया पंचायत में बीती रात ग्रामीणों ने मवेशी चोरी कर वाहन से ले जाते है, खदेड़ कर एक को पकड़ा. वहीं, तीन अन्य अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गए. ग्रामीणों ने मारुति इक्कों (JH 17 N 5085) वाहन में लदे एक बाछी समेत तीन मवेशी बरामद किया. घटना के बाद बालीडीह थाना को सूचित किया गया. पकड़े गए आरोपी व्यक्ति सहित वाहन आदि बालीडीह थाना पुलिस को सुपूर्द कर दिया गया.

एक-डेढ़ वर्ष के अंदर गांव से 50 से अधिक मवेशी हो चुकी है चोरी
करहरिया निवासियों ने दावा किया कि एक-डेढ़ वर्ष के अंदर गांव से करीब 50 से अधिक मवेशी की चोरी हो चुकी है. आनंद महतो ने कहा कि रात को फुलेश्वर महतो सहित कुछ घरों में मवेशी नहीं लौटने पर खोजबीन शुरू हुई. इस दौरान एक बाउंड्री के अंदर तीन मवेशियों को देखा गया, जिसका गेट बाहर से बंद था. ग्रामीण मवेशी चोरों को पकड़ने के लिए आसपास की झाड़ियों में छुप गए. कुछ देर बाद एक बाइक सवार आया, पीछे से मारुति कंपनी का चारपहिया वाहन भी आया. इसके बाद ग्रामीणों ने रास्ते पर पेड़ का लकड़ी गिरा कर मार्ग को अवरूद्ध कर दिया.
मवेशी लदे वाहन को ग्रामीणों ने घेरा
ग्रामीणों ने कहा वाहन में लादकर मवेशियों को लाने के क्रम में मार्ग अवरूद्ध देख वे लोग घबरा गए. इसके बाद गाड़ी को दूसरी ओर लेकर भागने की कोशिश की. लेकिन ग्रामीणों के बिछाए जाल से बाहर नहीं निकल पाए. हालांकि, रात के अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में कामयाब रहे. लेकिन सिवनडीह निवासी सिराज अंसारी को पकड़ लिया गया. वाहन से बरामद तीन मवेशी में से दो भिखन महतो और एक आनंद महतो का है.
Also Read : झारखंड में 10 सालों में UPI यूजर बढ़कर हुए 40 प्रतिशत, लगभग 67.72 लाख लोग करते हैं ऑनलाइन पेमेंट

