पलामू : नगर निगम के वार्ड 10 में मूसलाधार बारिश बनी आफत, घरों में घुसा नालियों का गंदा पानी – News Wave Jharkhand

Palamu : जिले नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 10 के शन्तिपुरी में हर साल की तरह इस बार भी बारिश शुरू...

Filthy drain water entered the houses.

Palamu : जिले नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 10 के शन्तिपुरी में हर साल की तरह इस बार भी बारिश शुरू होते ही स्थिति बेहद खराब हो गई है. बारिश का पानी नालियों के ओवरफ्लो होने के कारण सीधे लोगों के घरों के भीतर प्रवेश कर चुका है. पानी भर जाने की वजह से स्थानीय निवासियों का बाहर निकलना, दैनिक काम निपटाना और सामान्य जीवन जीना पूरी तरह दूभर हो गया है.

मुख्य सड़क पर जलजमाव से घरों में घुसा गंदा पानी

घर के अंदर और सीढ़ियों के नीचे तक गंदा पानी जम जाने से आने-जाने का मुख्य रास्ता भी बंद हो चुका है. स्थानीय लोगों का कहना है कि वे लगातार जलजमाव और जल निकासी की व्यवस्था को लेकर नगर निगम से शिकायत करते रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया. निगम की लापरवाही की वजह से लोग नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं. यदि इसी तरह लगातार बारिश होती रही, तो पूरे मकान के डूबने और भारी नुकसान का खतरा मंडरा रहा है.

Also Read : हजारीबाग: जिले के सरकारी स्कूलों में तीन लाख से अधिक बच्चों की सुरक्षा दांव पर

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *