Simdega: जिला परिषद सिमडेगा की मासिक बोर्ड बैठक सोमवार को जिला परिषद अध्यक्ष रोश प्रतिमा सोरेंग की अध्यक्षता में आयोजित हुई. बैठक में जिला परिषद के सभी बोर्ड सदस्य एवं जिला परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सह डीडीसी सहित संबंधित पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे. बैठक के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई.


बैठक में भूमि संरक्षण पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी, सिविल सर्जन, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, परियोजना निदेशक आईटीडीए, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, एनआरईपी, डीपीएम जेएसएलपीएस, ग्रामीण कार्य विभाग, सहकारिता, विद्युत प्रमंडल तथा जिला गव्य विकास एवं पशुपालन विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा की गई.
जिला परिषद के आदेशानुसार अन्य विषयों पर भी की गई चर्चा
इस दौरान संबंधित अधिकारियों से योजनाओं की वर्तमान स्थिति, प्रगति एवं कार्यान्वयन से जुड़ी जानकारी ली गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए. बैठक में जिला परिषद के आदेशानुसार अन्य विषयों पर भी चर्चा की गई. इसके अलावा 15वें वित्त आयोग मद अंतर्गत वार्षिक कार्य योजना 2025-26 के निविदा से संबंधित विषय तथा 16वें वित्त आयोग मद अंतर्गत वार्षिक कार्य योजना 2026-27 पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया. बैठक में जिले के विकास कार्यों को गति देने और योजनाओं का लाभ आम लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया गया.

