Click Here
Click Here
Click Here

कल्पना सोरेन महाराष्ट्र दौरे पर, महिला सशक्तिकरण के मॉडल को समझने में जुटी समिति

News Wave Desk: झारखंड विधानसभा की महिला एवं बाल विकास समिति इन दिनों महाराष्ट्र के अध्ययन दौरे पर है. इस दौरे को...

News Wave Desk: झारखंड विधानसभा की महिला एवं बाल विकास समिति इन दिनों महाराष्ट्र के अध्ययन दौरे पर है. इस दौरे को लेकर गांडेय विधायक कल्पना सोरेन लगातार सोशल मीडिया पर तस्वीरें और जानकारी साझा कर रही हैं.

महाराष्ट्र विधानसभा का किया भ्रमण 

समिति ने मुंबई पहुंचकर महाराष्ट्र विधानसभा का भ्रमण किया, जहां सदस्यों ने विधानसभा की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक व्यवस्था और महिला-बाल विकास से जुड़ी योजनाओं की जानकारी ली. इस दौरान महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर से मुलाकात कर कई अहम विषयों पर चर्चा भी की गई. दौरे में जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा दास साहू भी शामिल रहीं.

Read Also: जेटेट नियमावली पर मंथन: प्रोजेक्ट भवन में पांच मंत्रियों के महामंथन से निकली आंकड़ों की मांग, एक तरफ अस्मिता की आग, दूसरी तरफ सीमावर्ती युवाओं के रोजगार का हक

सिद्धिविनायक मंदिर में किया दर्शन-पूजन 

महाराष्ट्र प्रवास के दौरान समिति ने मुंबई स्थित प्रसिद्ध श्री सिद्धिविनायक गणपति मंदिर में दर्शन-पूजन किया. कल्पना सोरेन ने कहा कि उन्होंने झारखंड और राज्यवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और बेहतर भविष्य की कामना की है. इस दौरे का मुख्य उद्देश्य महिला संगठनों, स्वयं सहायता समूहों और सामाजिक संस्थाओं के कामकाज को समझना बताया जा रहा है. समिति यह जानने की कोशिश कर रही है कि महाराष्ट्र में महिलाओं के आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण के लिए कौन-कौन से मॉडल सफल रहे हैं और उन्हें झारखंड में किस तरह लागू किया जा सकता है.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *