Click Here
Click Here
Click Here

हजारीबाग सिंचाई विभाग में तालाबंदी, कर्मचारियों ने शुरू किया अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार

Hazaribagh : हजारीबाग के सिंचाई परिसर में कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार और तालाबंदी शुरू कर दी है,...

Hazaribagh : हजारीबाग के सिंचाई परिसर में कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार और तालाबंदी शुरू कर दी है, यह आंदोलन 18 मई 2026 से शुरू किया गया कर्मचारियों का आरोप है कि पिछले तीन महीनों से निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी की अनुपस्थिति के कारण वेतन भुगतान लंबित है, साथ ही तृतीय और चतुर्थ वर्ग के कर्मचारियों को पिछले दो वर्षों से लंबित प्रोन्नति लाभ भी नहीं दिया गया है.

मांगों को लेकर कर्मचारियों का प्रदर्शन तेज, चेतावनी- समाधान तक जारी रहेगा आंदोलन

add1
आंदोलन कर रहे कर्मचारियों ने विभाग पर मामले में लापरवाही और केवल लिपापोती करने का आरोप लगाया, कर्मचारियों का कहना है कि कई बार मांग उठाने के बाद भी कोई ठोस फैसला नहीं लिया गया, इस कार्यक्रम का नेतृत्व झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के संरक्षक त्रिपाठी गुरु ने किया, उन्होंने कहा कि जब तक कर्मचारियों की मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक आंदोलन जारी रहेगा. इस प्रदर्शन में सतीश कुमार सिन्हा, प्रभात कुमार, राकेश कुमार, रूपेश कुमार, सुभाष कुमार, आरिफ़ हसन, एस. एस. पाण्डेय, अनिल राणा, बैकुण्ठ शर्मा, प्रकाश राणा, बीरबल कुमार, सुधिर कुमार आदि सैकड़ों कर्मचारी की उपस्थिति रही.
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *