Click Here
Click Here
Click Here

इलाज में लापरवाही का आरोप, एक वर्षीय बच्चे की मौत के बाद परिजनों का हंगामा

Kodarma:जिले के एक डोमचांच स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान एक वर्षीय बच्चे की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल...

Kodarma:जिले के एक डोमचांच स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान एक वर्षीय बच्चे की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन और डॉक्टर पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है. परिजनों का कहना है कि बच्चे को हल्का बुखार और सांस लेने में परेशानी होने पर अस्पताल लाया गया था, जहां भर्ती कर ऑक्सीजन पर रखा गया. परिजनों के अनुसार अस्पताल में भर्ती के दौरान फीस जमा कराने और दवा खरीदने के लिए कहा गया.आरोप है कि दवा लाने और पैसे जमा करने के दौरान बच्चे की हालत बिगड़ती गई. परिजनों ने बताया कि डॉक्टर मौके पर मौजूद नहीं थे और कंपाउंडर ही इलाज कर रहे थे. उनका आरोप है कि इंजेक्शन देने के कुछ ही मिनट बाद बच्चे ने दम तोड़ दिया. मृतक बच्चे के मामा ने बताया कि डॉक्टर विपिन कुमार के अस्पताल में पहले भी इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं.

परिजनों में आक्रोश 

घटना के बाद परिजनों में आक्रोश है और उन्होंने प्रशासन से मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है. परिजनों ने बताया की घटना के बाद अस्पताल डॉक्टर फरार हो गया है. इधर घटना की सूचना मिलते हीं डोमचांच थाना के एसआई सुबोध पाठक घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की जांच कर रही है.

AlsoRead:बच्चों को डिजिटल लत से बचाने के व्यावहारिक उपाय

add1

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *