Click Here
Click Here
Click Here

सरायकेला: आंधी-तूफान से तबाही, जामडीह-गुंडा बिहार सड़क पर गिरा बिजली का पोल और पेड़, आवागमन बाधित

Saraikela: सरायकेला-खरसावां जिले के नीमडीह प्रखंड अंतर्गत जामडीह गांव से गुंडा बिहार जाने वाले मुख्य सड़क पर आंधी-तूफान के कारण बिजली का...

Saraikela: सरायकेला-खरसावां जिले के नीमडीह प्रखंड अंतर्गत जामडीह गांव से गुंडा बिहार जाने वाले मुख्य सड़क पर आंधी-तूफान के कारण बिजली का पोल और एक विशाल पेड़ गिर गया. इससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार, आज शाम करीब 4 बजे अचानक मौसम बदला और तेज आंधी-तूफान के साथ बिजली की कड़कड़ाहट और मूसलाधार बारिश शुरू हो गई. इस दौरान कई जगहों पर बड़े-बड़े पेड़ उखड़ गए.

यह भी पढ़ें: इलाज में लापरवाही का आरोप, एक वर्षीय बच्चे की मौत के बाद परिजनों का हंगामा

मुख्य सड़क पर गिरा पेड़ और पोल

जामडीह से गुंडा बिहार जाने वाली मुख्य सड़क पर एक बड़ा पेड़ और बिजली का पोल टूटकर गिर गया. इससे सड़क पूरी तरह अवरुद्ध हो गई. ग्रामीणों को प्रखंड मुख्यालय पहुंचने एवं गांव आने-जाने में भारी दिक्कत हो रही है. वाहन तो दूर, पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है.

कई गांवों में बिजली गुल

पोल गिरने के कारण जामडीह, गुंडा बिहार समेत आसपास के कई गांवों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई है. ग्रामीणों ने बताया कि बिजली गुल है, जिससे लोगों की परेशानी बढ़ गयी है.

यह भी पढ़ें: खूंटी में डबल मर्डर: छऊ नृत्य देखकर लौट रहे दो नाबालिगों की टांगी से काटकर हत्या

प्रशासन से गुहार

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि सड़क जाम होने से मरीजों को अस्पताल ले जाने और जरूरी काम से बाहर निकलने में परेशानी हो रही है. ग्रामीणों ने बिजली विभाग और प्रखंड प्रशासन से जल्द से जल्द पेड़ और पोल हटाकर सड़क चालू कराने तथा बिजली बहाल करने की मांग की है. फिलहाल खबर लिखे जाने तक सड़क से पेड़ हटाने का काम शुरू नहीं हो पाया था. बिजली विभाग के कर्मियों को सूचना दे दी गई है.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *