Click Here
Click Here
Click Here

मोराबादी मैदान में शराब सेवन और अड्डेबाजी करने वालों पर पुलिस व प्रशासन सख्त, माइक से दी गई चेतावनी

Ranchi: राजधानी रांची के मोराबादी मैदान में देर शाम शराबखोरी और अड्डेबाजी करने वालों के खिलाफ पुलिस व प्रशासन ने सख्ती बढ़ा...

Morabadi ground
मोराबादी मैदान में अभियान चलाती पुलिस

Ranchi: राजधानी रांची के मोराबादी मैदान में देर शाम शराबखोरी और अड्डेबाजी करने वालों के खिलाफ पुलिस व प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है. लगातार मिल रही शिकायतों के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम मैदान और आसपास के क्षेत्रों में अभियान चलाती नजर आई. अभियान के दौरान प्रशासन की ओर से माइकिंग कर लोगों को सख्त चेतावनी दी गई. अनाउंसमेंट में कहा गया कि मोराबादी मैदान में शराब पीना, हुड़दंग करना और अनावश्यक भीड़ लगाना पूरी तरह प्रतिबंधित है. लोगों से तुरंत मैदान खाली करने और सार्वजनिक स्थल की गरिमा बनाए रखने की अपील की गई.

अड्डेबाजी और शराब सेवन नहीं की जाएगी बर्दाश्त

प्रशासनिक टीम ने लोगों को समझाते हुए कहा कि मैदान में परिवार, बच्चे और बुजुर्ग घूमने आते हैं, इसलिए यहां किसी भी तरह की अड्डेबाजी और शराब सेवन बर्दाश्त नहीं की जाएगी. पुलिसकर्मियों ने मैदान में मौजूद लोगों की जांच भी की और कई लोगों को चेतावनी देकर वहां से हटाया. स्थानीय लोगों ने प्रशासन की इस कार्रवाई का स्वागत करते हुए कहा कि इससे मैदान का माहौल सुरक्षित और बेहतर बनेगा. प्रशासन ने साफ किया है कि आने वाले दिनों में भी मोराबादी मैदान में लगातार निगरानी और जांच अभियान चलाया जाएगा.

यह भी पढ़ें: राजीव रंजन मिश्रा गिरफ्तारी मामले की उच्चस्तरीय जांच करने की मांग

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *