Click Here
Click Here
Click Here

झारखंड: ग्रामीण कार्य विभाग में कई इंजीनियर इधर से उधर, अतिरिक्त प्रभार भी

Ranchi: झारखंड सरकार के ग्रामीण कार्य विभाग ने कई इंजीनियरों का तबादला कर दिया है. कई को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है....

Ranchi: झारखंड सरकार के ग्रामीण कार्य विभाग ने कई इंजीनियरों का तबादला कर दिया है. कई को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. ग्रामीण विकास विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है.

मुख्य अभियंता और अधीक्षण अभियंताओं की नई तैनाती

• मनोहर कुमार को अतिरिक्त जिम्मेदारी: प्रभारी अभियंता प्रमुख (ग्रामीण कार्य विभाग, रांची) अपने वर्तमान कार्यों के साथ-साथ अगले आदेश तक मुख्य अभियंता, ग्रामीण कार्य विभाग, झारखंड के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे.

• श्रवण कुमार बने गिरिडीह के अधीक्षण अभियंता: बोकारो के कार्यपालक अभियंता श्रवण कुमार को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक अधीक्षण अभियंता, ग्रामीण कार्य विभाग, कार्य अंचल, गिरिडीह के पद पर पदस्थापित किया गया है.

• सुबोध पासवान को एसक्यूसी का प्रभार: जेएसआरआरडीए के कार्यपालक अभियंता सुबोध पासवान को स्थानांतरित कर राज्य गुणवत्ता संयोजक (एसक्यूसी ), जेएसआरआरडीए रांची (अधीक्षण अभियंता स्तर का वेतनमान) के पद पर तैनात किया गया है.

• विजय कुमार दास को रांची अंचल की कमान: मिट्टी अन्वेषण प्रमण्डल के कार्यपालक अभियंता विजय कुमार दास को अब अधीक्षण अभियंता, ग्रामीण कार्य विभाग, कार्य अंचल, रांची के पद पर फुल-टाइम पदस्थापित किया गया है.

यह भी पढ़ें: राजीव रंजन मिश्रा गिरफ्तारी मामले की उच्चस्तरीय जांच करने की मांग

कार्यपालक अभियंताओं को मिले अतिरिक्त प्रभार

• नीरज कुमार मिश्र: जमशेदपुर के कार्यपालक अभियंता नीरज कुमार मिश्र अपने कार्यों के साथ अब अधीक्षण अभियंता, कार्य अंचल, चाईबासा के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे.

• विनोद कुमार: रामगढ़ के कार्यपालक अभियंता विनोद कुमार को अपने प्रमण्डल के साथ-साथ कार्यपालक अभियंता, कार्य प्रमण्डल, बोकारो का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.

• विकास कुमार: गुमला के कार्यपालक अभियंता विकास कुमार अब अपने मूल कार्यों के अलावा कार्यपालक अभियंता, मिट्टी अन्वेषण प्रमण्डल, रांची के अतिरिक्त प्रभार में कार्य करेंगे.

यह भी पढ़ें: होटवार जेल में महिला बंदी के गर्भवती होने के मामले में झालसा ने लिया संज्ञान

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *