राजीव रंजन मिश्रा गिरफ्तारी मामले की उच्चस्तरीय जांच करने की मांग

Ranchi: रांची के चर्चित राजीव रंजन मिश्रा गिरफ्तारी प्रकरण ने अब राजनीतिक रंग पकड़ लिया है. भाजपा झारखंड के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य...

Ajay Rai
भाजपा झारखंड प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अजय राय

Ranchi: रांची के चर्चित राजीव रंजन मिश्रा गिरफ्तारी प्रकरण ने अब राजनीतिक रंग पकड़ लिया है. भाजपा झारखंड के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अजय राय ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ईमेल के माध्यम से ज्ञापन भेजकर पूरे मामले की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है. अजय राय ने कहा कि राजीव रंजन मिश्रा लंबे समय से सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक गतिविधियों से जुड़े रहे हैं तथा शहर में उनकी एक सकारात्मक छवि रही है. ऐसे व्यक्ति की वन्य जीव तस्करी जैसे गंभीर आरोप में गिरफ्तारी से पूरे शहर में चर्चा और सवालों का दौर शुरू हो गया है.

मामले की पारदर्शी और निष्पक्ष जांच बेहद जरूरी

अजय राय ने कहा कि मामले की पारदर्शी और निष्पक्ष जांच बेहद जरूरी है, ताकि सच्चाई जनता के सामने आ सके. उन्होंने कहा कि यदि राजीव रंजन मिश्रा दोषी हैं, तो कानून के तहत सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, लेकिन यदि वे निर्दोष हैं तो उन्हें न्याय मिलना चाहिए. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में न्याय और निष्पक्ष जांच सर्वोपरि है. राज्य सरकार को इस मामले को गंभीरता से लेते हुए उच्चस्तरीय जांच करानी चाहिए, ताकि समाज में फैल रही शंकाओं और भ्रम की स्थिति समाप्त हो सके.

उन्होंने यह भी कहा कि यह मामला केवल एक व्यक्ति से जुड़ा नहीं है, बल्कि न्याय व्यवस्था और प्रशासनिक पारदर्शिता से भी संबंधित है. इसलिए सामाजिक संगठनों, राजनीतिक दलों और आम नागरिकों को भी निष्पक्ष जांच की मांग के समर्थन में आगे आना चाहिए.

यह भी पढ़ें: डोरंडा के श्री हरि मंदिर में चोरी, गेट-खिड़की तोड़ दान पेटी से नकदी लेकर फरार हुए चोर

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *