क्या खत्म हो गया धोनी का IPL सफर? मांजरेकर बोले- दिलचस्पी खत्म हो गई

Newswave Desk: एमएस धोनी को लेकर एक बार फिर IPL से संन्यास की चर्चाएं तेज हो गई हैं. सोमवार को चेन्नई सुपर...

Newswave Desk: एमएस धोनी को लेकर एक बार फिर IPL से संन्यास की चर्चाएं तेज हो गई हैं. सोमवार को चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच चेपॉक में खेले गए मुकाबले से पहले उम्मीद की जा रही थी कि धोनी प्लेइंग-11 में नजर आ सकते हैं. माना जा रहा था कि यह चेन्नई का इस सीजन का घरेलू मैदान पर आखिरी मैच हो सकता है, लेकिन धोनी मैदान पर नहीं उतरे.

इसके बाद पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि अब उन्हें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि धोनी खेलते हैं या नहीं. मांजरेकर का मानना है कि चेन्नई सुपर किंग्स ने धोनी के करियर के इस दौर को सही तरीके से नहीं संभाला.

क्या धोनी का यह आखिरी IPL ? 

पिछले कुछ सीजन से हर साल यह सवाल उठता रहा है कि क्या धोनी का यह आखिरी IPL होगा. हालांकि वह हर बार वापसी करते रहे, लेकिन IPL 2026 में उन्होंने एक भी मैच नहीं खेला. रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह फिटनेस समस्याओं से जूझ रहे हैं. ऐसे में माना जा रहा था कि चेपॉक में फैंस को उनका फेयरवेल मैच देखने को मिल सकता है.

धोनी ने कुछ साल पहले कहा था कि वह अपना आखिरी IPL मैच चेन्नई के होम ग्राउंड चेपॉक में खेलना चाहेंगे. इसी वजह से फैंस को उम्मीद थी कि सोमवार का मुकाबला खास हो सकता है.मांजरेकर ने कहा, “अगर ईमानदारी से कहूं तो अब मुझे फर्क नहीं पड़ता कि धोनी खेलते हैं या नहीं. चेन्नई सुपर किंग्स ने इस स्थिति को अलग तरीके से संभाला है और मेरी दिलचस्पी अब खत्म हो गई है.”

धोनी उनके पसंदीदा कप्तानों में से एक हैं-संजय मांजरेकर

हालांकि उन्होंने धोनी की जमकर तारीफ भी की. मांजरेकर ने कहा कि वह हमेशा उस धोनी को याद रखेंगे जिसने टीम इंडिया के लिए शानदार कप्तानी की और कई बड़े टूर्नामेंट जिताए. उन्होंने कहा कि धोनी उनके पसंदीदा कप्तानों में से एक हैं. उन्होंने आगे कहा कि मौजूदा दौर के धोनी पहले जैसे नहीं रहे और फ्रेंचाइजी ने उनके नाम और विरासत को सही तरीके से मैनेज नहीं किया. मांजरेकर के मुताबिक, इसका असर टीम के प्रदर्शन पर भी पड़ा है.

चेन्नई सुपर किंग्स फिलहाल अंक तालिका में छठे स्थान पर है. टीम की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुई हैं, लेकिन रास्ता काफी मुश्किल हो चुका है. वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद ने IPL 2026 प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली है.

ALSO READ: हजारीबाग झील क्षेत्र में ट्रैफिक सुधार की पहल, पार्किंग व्यवस्था और दुकान शिफ्टिंग की तैयारी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *