हज़ारीबाग में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस का शिकंजा, विशेष अभियान में सैकड़ों वाहन चालकों पर कार्रवाई

Hazaribagh:पुलिस द्वारा मंगलवार को जिले भर में यातायात नियमों के उल्लंघन के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया. यह अभियान पुलिस अधीक्षक के...

Hazaribagh:पुलिस द्वारा मंगलवार को जिले भर में यातायात नियमों के उल्लंघन के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया. यह अभियान पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर दो चरणों में संचालित किया गया, जिसमें बिना हेलमेट, ट्रिपल लोड, बिना ड्राइविंग लाइसेंस, मोबाइल का इस्तेमाल करते हुए वाहन चलाने और बिना इंश्योरेंस वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई. पुलिस उपाधीक्षक सीसीआर के नेतृत्व में चलाए गए पहले अभियान में यातायात थाना प्रभारी सहित पुलिस अधिकारियों और गृहरक्षकों की टीम ने विभिन्न स्थानों पर वाहन जांच अभियान चलाया. जांच के दौरान बिना हेलमेट चलाने वाले 99 वाहन चालकों का चालान काटा गया. ट्रिपल लोड चलने वाले 32 वाहनों पर कार्रवाई हुई. मोबाइल इस्तेमाल करते हुए वाहन चलाने वाले 6 चालकों का चालान किया गया. बिना इंश्योरेंस के 13 वाहन पकड़े गए. इसके अलावा पुलिस ने सख्ती के साथ-साथ जागरूकता पर भी जोर दिया. बिना हेलमेट पकड़े गए 39 वाहन चालकों से शपथ पत्र भरवाकर उन्हें चेतावनी देकर छोड़ा गया.

डिस्ट्रिक्ट मोड़ पर चला जागरूकता अभियान

दूसरे चरण में जिला परिवहन पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक सीसीआर, मोटर यान निरीक्षक, यातायात थाना प्रभारी डिस्ट्रिक्ट मोड़ पर यातायात जागरूकता अभियान चलाया गया. इस दौरान करीब 55 वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों की जानकारी दी गई. अधिकारियों ने लोगों से हेलमेट पहनने, ट्रिपल लोड से बचने और वाहन चलाते समय मोबाइल का इस्तेमाल नहीं करने की अपील की. पुलिस प्रशासन ने कहा है कि आने वाले दिनों में भी जिले भर में वाहन जांच और जागरूकता अभियान लगातार चलाया जाएगा, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके.

AlsoRead:रेलवे ने हजारीबाग वासियों को दी बड़ी सौगात, अब सप्ताह में 4 दिन हजारीबाग टाउन होकर चलेगी राजधानी एक्सप्रेस

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *