रेलवे ने हजारीबाग वासियों को दी बड़ी सौगात, अब सप्ताह में 4 दिन हजारीबाग टाउन होकर चलेगी राजधानी एक्सप्रेस

Hazaribagh : रेलवे ने हजारीबाग वासियों को बड़ी सौगात दी है. अब राँची-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस सप्ताह के सातों दिन चलाने पर...

Hazaribagh : रेलवे ने हजारीबाग वासियों को बड़ी सौगात दी है. अब राँची-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस सप्ताह के सातों दिन चलाने पर सहमति बन गई है. सबसे खास बात यह है कि इनमें से 4 दिन राजधानी एक्सप्रेस हजारीबाग टाउन -कोडरमा रूट से होकर गुजरेगी. इससे हजारीबाग टाउन स्टेशन को देश की राजधानी दिल्ली से सीधी और तेज कनेक्टिविटी मिलने का रास्ता साफ हो गया है. रेल मंत्रालय में हुई सकारात्मक बातचीत के बाद हजारीबाग को लंबी दूरी की ट्रेनों से जोड़ने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है. राजधानी एक्सप्रेस अब 7 दिन चलेगी। 3 दिन लोहरदगा-पलामू रूट से संचालन होगा और 4 दिन हजारीबाग-कोडरमा रूट से संचालन प्रस्तावित है.

हजारीबाग टाउन से लंबी दूरी की ट्रेनों का विस्तार तेज

इसके अलावा गया-एलटीटी मुंबई एक्सप्रेस (12359/12360), जो अभी सप्ताह में एक दिन चलती है, उसे भी सप्ताह में 2 या 3 दिन करने पर विचार किया जा रहा है.

रेल कोच मेंटेनेंस डिपो का निर्माण भी जारी

हजारीबाग टाउन स्टेशन पर रेल कोच मेंटेनेंस डिपो का निर्माण भी तेजी से जारी है. डिपो बनने के बाद यहां से लंबी दूरी की ट्रेनों के संचालन को और मजबूती मिलेगी. यह पहल हजारीबाग, कोडरमा और आसपास के लाखों यात्रियों के लिए बड़ी राहत साबित हो सकती है. लंबे समय से दिल्ली, मुंबई और अन्य महानगरों के लिए बेहतर रेल सेवा की मांग उठती रही है.

Also Read : सचिवालय सेवा कैडर रिव्यू: क्या कल निकलेगा 71 उच्च पदों का रास्ता?

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *