Click Here
Click Here
Click Here

स्वच्छता अभियान को लेकर जागरुकता रैली का आयोजन

Bermo:बेरमो अनुमंडल अंतर्गत डीवीसी बोकारो थर्मल में स्वच्छ भारत मिशन पहल के तहत 16 से 31 मई तक मनाए जा रहे स्वच्छता...

Bermo:बेरमो अनुमंडल अंतर्गत डीवीसी बोकारो थर्मल में स्वच्छ भारत मिशन पहल के तहत 16 से 31 मई तक मनाए जा रहे स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत बोकारो थर्मल में एक भव्य स्वच्छता रैली सह प्रभात रैली का आयोजन किया गया. रैली डीवीसी के सिद्धो कान्हू भवन (प्रशासनिक भवन) से शुरू होकर अस्पताल मोड़ और कॉलोनी होते हुए बोकारो क्लब तक पहुंची. इस दौरान रैली में शामिल डीवीसी के अधिकारियों, इंजीनियरों ने कर्मचारियों और स्थानीय निवासियों के बीच स्वच्छता, व्यक्तिगत हाइजीन और पर्यावरण जागरूकता का संदेश दिया. कार्यक्रम का नेतृत्व वरिष्ठ महाप्रबंधक (ओएंडएम) मधुकर श्रीवास्तव और महाप्रबंधक (मैकेनिकल) अलेक्जेंडर ए कुजूर ने किया. इस अवसर पर डीवीसी के डीजीएम तीताबर रहमान,अखिलेंदु सिंह, वरीय प्रबंधक एचआर पार्थ सारथी मुखर्जी, सुनील कुमार सहित कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे. रैली में डीवीसी के वरिष्ठ कार्यपालकों, अधिकारियों और कॉलोनी के बच्चों सहित प्रतिभा खोज क्लब के बच्चों एवं उनके कोच शिबू प्रजापति ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जो एक स्वच्छ और स्वस्थ्य पर्यावरण के प्रति उनके सामूहिक संकल्प को दर्शाता है.

इनकी भूमिका सराहनीय 

​कार्यक्रम को सफल बनाने में सुनील कुमार, मोहम्मद उमैर रशीद और एचआर टीम की भूमिका सराहनीय रही, जिनके समर्पित प्रयासों से इस आयोजन का बेहतरीन समन्वय हुआ और लोगों की उत्साही भागीदारी सुनिश्चित हो सकी. इस पूरे आयोजन ने स्वच्छ भारत अभियान के विजन के अनुरूप स्वच्छता जागरूकता, कार्यस्थल पर अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी को बढ़ावा देने के प्रति डीवीसी के प्रयास को बखूबी दिखाया.

AlsoRead:भूमिज समाज ने राज्यपाल से की मुलाकात, रघुनाथ महतो प्रतिमा विवाद पर जताई आपत्ति

WhatsApp-Image-2026-06-15-a
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *