कोडरमा नगर पंचायत की बैठक मे हंगामा, जमकर गाली-गलौज, देख लेने की धमकी

Koderma: कोडरमा नगर पंचायत अध्यक्ष साजिद हुसैन लल्लू की अध्यक्षता में आयोजित बैठक काफी हंगामेदार रही. इस दौरान जमकर गली गलौज और...

Koderma: कोडरमा नगर पंचायत अध्यक्ष साजिद हुसैन लल्लू की अध्यक्षता में आयोजित बैठक काफी हंगामेदार रही. इस दौरान जमकर गली गलौज और देख लेने की धमकी देने की बात सामने आई है.बताया जा रहा है कि विगत एक माह पहले लिए गए निर्णय को पुनः बदलने को लेकर वाद-विवाद हुआ. फिर जमकर शब्दों के बाण चले. जिले में पहली बार नगर निकाय की बैठक में पुलिस बुलानी पड़ी. पुलिस ने मामला को तत्काल शांत कराया. बैठक में हंगामे के बाद नप अध्यक्ष साजिद हुसैन लल्लू ने अगले आदेश तक बोर्ड की बैठक को स्थगित कर दिया.

यह भी पढ़ें: रांची: भवन निर्माण विभाग के ऑफिस में घुसकर अधिकारियों से मारपीट

अनावश्यक दबाव बना रहे थे वार्ड पार्षद: साजिद हुसैन लल्लू

साजिद हुसैन लल्लू ने बताया कि बोर्ड की बैठक में चल रही चर्चा के बीच अपशब्दों का प्रयोग कुछ वार्ड सदस्य के द्वारा की गई. वे अनावश्यक दबाव बना रहे थे. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. इधर कार्यपालक पदाधिकारी शम्भु कुशवाहा ने बताया कि ध्वजाधारी पहाड़ के पास बने भवनों को चलाने के नाम पर शुरू हुई बहस तू-तू मैं-मैं तक पहुंच गई. इसके बाद बोर्ड की बैठक अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया. पहली बार इस तरह की घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं.

यह भी पढ़ें: बुंडू प्रखंड परिसर में भाजपा का धरना-प्रदर्शन, किसानों व जनसमस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *