बुंडू प्रखंड परिसर में भाजपा का धरना-प्रदर्शन, किसानों व जनसमस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन

Ranchi: जिले के बुंडू प्रखंड परिसर में किसानों की समस्याओं, पेयजल संकट, बिजली व्यवस्था एवं राज्य में गिरती विधि-व्यवस्था के विरोध में...

Bundu Block
जनसमस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपते भाजपा प्रतिनिधिमंडल

Ranchi:  जिले के बुंडू प्रखंड परिसर में किसानों की समस्याओं, पेयजल संकट, बिजली व्यवस्था एवं राज्य में गिरती विधि-व्यवस्था के विरोध में भाजपा रांची ग्रामीण की ओर से मंगलवार को एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय ग्रामीण शामिल हुए. धरना-प्रदर्शन का नेतृत्व झारखंड भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आरती सिंह ने किया. इस दौरान वक्ताओं ने किसानों की समस्याओं, क्षेत्र में पेयजल संकट, अनियमित बिजली आपूर्ति और कानून-व्यवस्था को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा.

अंचलाधिकारी को सौंपा गया ज्ञापन

कार्यक्रम के बाद भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने बुंडू अंचलाधिकारी हंस हेंब्रम को विभिन्न जनसमस्याओं एवं मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन प्राप्त करने के बाद सीओ ने समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक पहल करने का आश्वासन दिया. धरना-प्रदर्शन में बुंडू नगर मंडल अध्यक्ष सुबोध मुखर्जी, बुंडू ग्रामीण मंडल अध्यक्ष संजय महतो, नगर मंडल उपाध्यक्ष मुकेश मुंडा, युवा मोर्चा ग्रामीण जिला अध्यक्ष विवेक आनंद जायसवाल, लक्ष्मण मुंडा, पूर्व चेयरमैन राजेश उरांव, कैलाश हलवाई, भास्कर मुखर्जी, वरिष्ठ नेता धीरेन महतो, सोमा उरांव, परवीन जायसवाल, अपुल राज, रेखा देवी, किरण बाला देवी एवं राजू मुंडा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें: चाईबासा में 23 मई को लगेगा ‘दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला- 2026’, प्रचार वाहन रवाना

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *