जनता दरबार बना ‘तुरंत समाधान केंद्र’, एक दिन में हजारों लोगों को राहत

Ranchi: अब सरकारी दफ्तरों के चक्कर कम और मौके पर समाधान ज्यादा. रांची जिला प्रशासन हर मंगलवार को जिले के सभी प्रखंडों...

Ranchi: अब सरकारी दफ्तरों के चक्कर कम और मौके पर समाधान ज्यादा. रांची जिला प्रशासन हर मंगलवार को जिले के सभी प्रखंडों और अंचलों में एक साथ जनता दरबार लगाकर आम लोगों की लंबे समय से लंबित समस्याओं का त्वरित निष्पादन कर रहा है. आज भी जमीन विवाद, दाखिल-खारिज, पंजी-2 सुधार, जाति-आवासीय-आय प्रमाण पत्र, पेंशन और मुआवजा जैसे मामलों में लोगों को सीधे राहत मिली. जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश पर आयोजित इस अभियान में प्रशासनिक अधिकारियों ने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से पहुंचे लोगों की शिकायतों को गंभीरता से सुना और कई मामलों का ऑन-द-स्पॉट समाधान किया. प्रशासन का फोकस इस बार सिर्फ आवेदन लेने पर नहीं, बल्कि तुरंत निष्पादन पर रहा.

यह भी पढ़ें: JPSC फिर सवालों के घेरे में: सिविल जज नियुक्ति प्रक्रिया दो साल बाद भी अधर में, अभ्यर्थियों का बढ़ा इंतजार

रातू प्रखंड में 224 मामलों का निष्पादन

सबसे अधिक चर्चा रातू प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय की रही, जहां एक ही दिन में 224 मामलों का निष्पादन किया गया. इनमें दाखिल-खारिज, जन्म प्रमाण पत्र, सर्वजन पेंशन, आपदा राहत और केसीसी सत्यापन जैसे मामलों के साथ अतिवृष्टि प्रभावित 44 परिवारों को मुआवजा प्रक्रिया में राहत दी गई. अनगड़ा अंचल में ऑनलाइन पंजी-2 सुधार के मामलों का तेजी से समाधान हुआ. गलत नाम, रकबा और प्लॉट सुधार से जुड़ी शिकायतों का निपटारा कर कई लोगों को बड़ी राहत मिली. वहीं सोनाहातु में दाखिल-खारिज और करेक्शन स्लिप से जुड़े मामलों का निष्पादन किया गया. मांडर, राहे, नगड़ी, बेड़ो, नामकुम, चान्हो, सिल्ली, बुढ़मू और बुंडू समेत अन्य अंचलों में भी बड़ी संख्या में मामलों का समाधान हुआ. कई जगहों पर जाति, आय और आवासीय प्रमाण पत्र हाथों-हाथ जारी किए गए, जबकि भूमि सुधार और वसुधा सुधार जैसे मामलों में भी त्वरित कार्रवाई की गई.

यह भी पढ़ें: कल थम सकती है दवाओं की रिटेल सप्लाई, देशभर के 12 लाख से अधिक मेडिकल स्टोर बंद रखने का ऐलान

डीसी ने कहा- आमलोगों को अनावश्यक दौड़ नहीं लगानी पड़े

जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने कहा कि जनता दरबार का उद्देश्य लोगों को स्थानीय स्तर पर तेज, पारदर्शी और जवाबदेह प्रशासन उपलब्ध कराना है. उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि आमजनों को सरकारी सेवाओं के लिए अनावश्यक दौड़ नहीं लगानी पड़े और हर मामले में संवेदनशीलता के साथ कार्य हो.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *