रांची और हटिया स्टेशन के बदलेंगे स्वरूप, दक्षिण पूर्व रेलवे के जीएम ने लिया विकास कार्यों का जायजा, राज्यपाल से मिले

Ranchi: दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक अनिल कुमार जैन ने आज रांची मंडल के प्रमुख रेलवे स्टेशनों रांची और हटिया का दौरा...

Ranchi:  दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक अनिल कुमार जैन ने आज रांची मंडल के प्रमुख रेलवे स्टेशनों रांची और हटिया का दौरा कर वहां चल रहे पुनर्विकास कार्यों का निरीक्षण किया. इस दौरान मंडल रेल प्रबंधक करुणा निधि सिंह समेत रेलवे के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे. निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक ने स्टेशन परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की और अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ तय समय सीमा में कार्य पूरा करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि यात्रियों को आधुनिक और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए पुनर्विकास कार्यों की लगातार निगरानी जरूरी है.

यह भी पढ़ें: JPSC फिर सवालों के घेरे में: सिविल जज नियुक्ति प्रक्रिया दो साल बाद भी अधर में, अभ्यर्थियों का बढ़ा इंतजार

राज्यपाल-सीएम से भी मुलाकात

दौरे के क्रम में महाप्रबंधक ने झारखंड के राज्यपाल, मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव से भी मुलाकात की. बैठक में राज्य में संचालित एवं प्रस्तावित रेल परियोजनाओं तथा रेलवे से जुड़े विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा हुई. इसके बाद हटिया स्थित मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में रांची मंडल में चल रही विभिन्न योजनाओं, विकास परियोजनाओं और नियमित रेल संचालन कार्यों की स्थिति पर चर्चा की गई. अधिकारियों को यात्री सुविधाओं में सुधार और रेल परिचालन को अधिक सुरक्षित एवं सुगम बनाने के निर्देश भी दिए गए.

यह भी पढ़ें: कल थम सकती है दवाओं की रिटेल सप्लाई, देशभर के 12 लाख से अधिक मेडिकल स्टोर बंद रखने का ऐलान

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *