Ranchi: रांची पुलिस ने शहर में सड़क किनारे शराब पीने और अड्डेबाजी करने वालों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है. इसी क्रम में आज रात को नामकुम और कांके थाना क्षेत्र में पी रहे शराब और अड्डा बाजी कर रहे लोगों को खदेड़ कर भगा दिया. दरअसल, रांची एसएसपी राकेश रंजन को लगातार सूचना मिल रही थी कि कई इलाकों में शाम ढलते मैदान और सड़क किनारे लोग शराब का सेवन करते हैं. शराब के सेवन के दौरान अड्डेबाजी होती है.

वरीय पदाधिकारी ने कार्रवाई के दिए निर्देश
मामले की जानकारी मिलने के बाद वरीय पदाधिकारी ने संबंधित थानेदार को इस संबंध में कार्रवाई करने का निर्देश दिया, जिसके बाद थाना प्रभारी रेस हुए हैं. आपको बता दें कि कुछ दिन पहले अरगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित एक शराब दुकान के बगल में काफी लोग शराब का सेवन कर रहे थे और अड्डेबाजी कर रहे थे, जिसके बाद पुलिस की टीम पहुंची और सभी लोगों खदेड़ कर भगा दिया था.
