दिव्यांग रोबिन मालकार को मिनटों में मिला राशन कार्ड, उपायुक्त ने खुद सौंपा कार्ड

Ranchi: जरूरतमंदों के प्रति संवेदनशील प्रशासन ने आज दिव्यांग रोबिन मालकार को तुरंत राशन कार्ड बना कर दिया. शारीरिक असुविधा के बावजूद...

Deputy Commissioner Manjunath Bhajantri
दिव्यांग रोबिन मालकार को राशन कार्ड देते उपायुक्त

Ranchi: जरूरतमंदों के प्रति संवेदनशील प्रशासन ने आज दिव्यांग रोबिन मालकार को तुरंत राशन कार्ड बना कर दिया. शारीरिक असुविधा के बावजूद वे उम्मीद लेकर जिला आपूर्ति कार्यालय पहुंचे, जहां कर्मियों ने तत्परता और मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए तुरंत उनकी मदद शुरू कर दी. मामले की जानकारी मिलते ही विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी मोनी कुमारी ने आवश्यक दस्तावेजों की प्रक्रिया पूरी करवाई और बिना किसी देरी के राशन कार्ड बनाने की कार्रवाई शुरू कर दी. प्रशासनिक समन्वय और तेजी का परिणाम यह रहा कि कुछ ही मिनटों में रोबिन मालकार का राशन कार्ड तैयार हो गया.

रोबिन मालकार की समस्याओं की उपायुक्त ने ली जानकारी

इसी दौरान जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री की नजर सीढ़ियों से उतर रहे रोबिन मालकार पर पड़ी. उपायुक्त स्वयं उनके पास पहुंचे, उनकी समस्याओं की जानकारी ली और मौके पर मौजूद अधिकारियों व कर्मियों की संवेदनशील कार्यशैली की सराहना की. इसके बाद उपायुक्त ने अपने हाथों से रोबिन मालकार को राशन कार्ड सौंपा.

उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है. उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिया कि दिव्यांग, वृद्ध और जरूरतमंद लोगों की सहायता हमेशा संवेदनशीलता और तत्परता के साथ की जाए, ताकि आमजन का प्रशासन पर भरोसा और मजबूत हो.

यह भी पढ़ें: रांची पुलिस का एक्शन मोड: सड़क किनारे शराब पीने वालों और अड्डेबाजों को खदेड़कर भगाया

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *