EXCLUSIVE : सरकार का बड़ा कदम : मुख्य धारा में लौटें 47 नक्सलियों को दिया आर्थिक सहायता, गृह विभाग ने जारी किया आदेश

Saurav Singh Ranchi : ​झारखंड में उग्रवाद उन्मूलन और मुख्यधारा से भटके लोगों को वापस समाज से जोड़ने की दिशा में राज्य...

Saurav Singh

Ranchi : ​झारखंड में उग्रवाद उन्मूलन और मुख्यधारा से भटके लोगों को वापस समाज से जोड़ने की दिशा में राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है. झारखंड सरकार के गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने आत्मसमर्पण नीति ( सरेंडर पॉलिसी ) के तहत मुख्यधारा में शामिल हुए 47 पूर्व नक्सलियों के पुनर्वास के लिए आर्थिक सहायता को मंजूरी दे दी है. इसके लिये सरकार ने कुल 68 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि आवंटित की है. इस संबंध में गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से आधिकारिक आदेश भी जारी कर दिया गया है.

​ अपर मुख्य सचिव ने लातेहार और चाईबासा डीसी को भेजा पत्र

​विभाग की अपर मुख्य सचिव वंदना दादेल ने इस संबंध में एक महत्वपूर्ण पत्र जारी किया है. यह पत्र लातेहार और चाईबासा डीसी को भेजा गया है. पत्र के माध्यम से दोनों जिलों के उपायुक्तों को निर्देशित किया गया है कि वे आवंटित की गई प्रोत्साहन और पुनर्वास राशि को नियमानुसार आत्मसमर्पण करने वाले पूर्व नक्सलियों के बीच वितरित करना सुनिश्चित करें.

लातेहार जिला में आत्मसमर्पण करने वाले पांच नक्सलियों को मिली आर्थिक सहायता

– समर उर्फ सोमर खेरवार : एक लाख

– आलोक यादव उर्फ चंद्रशेखर : दो लाख

– जीतन सिंह खेरवार की आश्रित पत्नी सविता देवी : एक लाख

– बृजेश यादव उर्फ राकेश जी : छह लाख

– अवधेश लोहरा उर्फ रोहित लोहरा : एक लाख

चाईबासा जिले में आत्मसमर्पण करने वाले 42 नक्सलियों की मिली आर्थिक सहायता

– सादो लुगुन : एक लाख

– गोमा लुगुन : एक लाख

– जिरगा लुगुन : एक लाख

– बिरसा लुगुन : एक लाख

– मितु लुगुन : एक लाख

– सामु लुगुन : एक लाख

– दाडु लुगुन : एक लाख

– आयु हेरेज : एक लाख

– गोइंदा गागराई उर्फ रनवीर पात्रो : दो लाख

– शांति कंडुलना : दो लाख

– सुरेश मुंडा उर्फ श्रीपति मुंडा : चार लाख

– लोदरो लोहरा उर्फ सुभाष : दो लाख

– कुलदीप गंजू उर्फ दुईलू : दो लाख

– जयराम बोदरा उर्फ जुरिया बोदरा : दो लाख

– सरिता उर्फ मुगली सरदार : दो लाख

– सोमवारी कुमारी उर्फ टोनी : दो लाख

– मारतम अंगरिया : दो लाख

– तुंगीर पुर्ती : दो लाख

– पातर कोड़ा : दो लाख

– कुसनु सिरका उर्फ कार्तिक :  दो लाख

– संजु पुर्ती उर्फ रोशनी : दो लाख

– प्रयान कोडाह उर्फ देवेन : एक लाख

– चंद्रमोहन अंगरिया उर्फ चन्द्रो : एक लाख

– विजय बोयपाई उर्फ अमन : एक लाख

– गंगाराम पूर्ती उर्फ मोटका : एक लाख

– बोयो उर्फ मानसिंह कोड़ा : एक लाख

– जोगेन कोड़ा उर्फ जोगेन : एक लाख

– पेलोंग कोड़ा उर्फ निशा : एक लाख

– सोनू चम्पिया उर्फ सुनिल : एक लाख

– रामजा पुर्ती उर्फ डुगुड : एक लाख

– राम पुर्ती : एक लाख

– गोमा चम्पिया उर्फ मोगा चम्पिया : एक लाख

– मणि चम्पिया उर्फ सुरसु चम्पिया : एक लाख

– रान्दो बोयपाई उर्फ क्रांति बोयपाई : एक लाख

– गार्दी कोड़ा : एक लाख

– जॉन उर्फ जोहन पुर्ती : एक लाख

– निरसो सिंद्धू उर्फ आशा : एक लाख

– घोनोर देवगम : एक लाख

– गोमेया कोड़ा उर्फ टारजन : एक लाख

– कैरा कोड़ा : एक लाख

– कैरी कायम उर्फ गुलांची : एक लाख

– मुतुरी गोप उर्फ सावित्री गोप :  एक लाख

 

ALSO READ : वीर परिवार सहायता योजना के लिए राज्य स्तरीय समन्वय समिति गठित, गृह विभाग ने जारी किया आदेश

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *