सिहोडीह पुराने पुल के नीचे छात्रा का शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

Giridih: नगर थाना क्षेत्र के सिरसिया-सिहोडीह पुराने पुल के नीचे बुधवार सुबह एक 17 वर्षीय छात्रा का शव पानी में तैरता मिलने...

Giridih:  नगर थाना क्षेत्र के सिरसिया-सिहोडीह पुराने पुल के नीचे बुधवार सुबह एक 17 वर्षीय छात्रा का शव पानी में तैरता मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई. मृतका की पहचान मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के सिरिसिया निवासी योगेश दास की पुत्री पायल कुमारी के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि पायल इंटर की छात्रा थी.

थाने में गुमशुदगी का आवेदन दर्ज किया 

परिजनों के अनुसार पायल सोमवार को घर से ट्यूशन पढ़ने और पढ़ाने के लिए निकली थी, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटी. काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला. इस संबंध में परिवार के सदस्यों ने थाने में गुमशुदगी का आवेदन भी दिया था.

मामले की जांच कर में जुटी पुलिस 

बुधवार सुबह पुराने पुल के नीचे शव मिलने की सूचना मिलने पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे. घटना की जानकारी मिलते ही नगर थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी.

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. इधर बेटी का शव मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि इलाके में शोक का माहौल बना हुआ है.

ALSO READ: EXCLUSIVE : सरकार का बड़ा कदम : मुख्य धारा में लौटें 47 नक्सलियों को दिया आर्थिक सहायता, गृह विभाग ने जारी किया आदेश

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *