Bundu: बुंडू नगर पंचायत क्षेत्र में लोगों को शुद्ध और बेहतर पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पानी टंकी की सफाई कराई जा रही थी. इसी दौरान टैंकर में पानी भरने के क्रम में अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने सफाईकर्मियों पर हमला कर दिया. मधुमक्खियों के काटने से कई सफाईकर्मी घायल हो गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई.

घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती
घटना के बाद घायल सफाईकर्मियों को तत्काल इलाज के लिए बुंडू अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार किया गया. बताया गया कि सफाईकर्मी नगर पंचायत क्षेत्र में सप्लाई होने वाले पानी को स्वच्छ और सुरक्षित बनाए रखने के लिए पानी टंकी की सफाई में जुटे थे.
अधिकारियों ने बेहतर सुरक्षा व्यवस्था का दिया आश्वासन
मौके पर पार्षद पति प्रतिनिधि गुड्डू जायसवाल और प्रधान सहायक पिंटू शर्मा मौजूद रहे. उन्होंने घायल कर्मियों का हालचाल जाना और बेहतर इलाज की व्यवस्था कराई. नगर पंचायत अधिकारियों ने कहा कि सफाईकर्मियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आगे आवश्यक सावधानियां बरती जाएंगी, ताकि इस तरह की घटना दोबारा न हो.
ALSO READ:गुजरात में कोडरमा के युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
