महंगाई भत्ता रोकने पर बीएसएनएल पेंशनर्स एसोसिएशन नाराज, दिया एक दिवसीय धरना

Ranchi : रांची में कमेटी ऑफ बीएसएनएल एंड एमटीएनएल पेंशनर्स एसोसिएशन ने महंगाई भत्ता रोके जाने के विरोध में एक दिवसीय धरना...

Ranchi :  रांची में कमेटी ऑफ बीएसएनएल एंड एमटीएनएल पेंशनर्स एसोसिएशन ने महंगाई भत्ता रोके जाने के विरोध में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया. शहीद चौक स्थित संचार लेखा एवं दूरसंचार विभाग के नियंत्रक कार्यालय के समीप आयोजित इस धरना में बड़ी संख्या में पेंशनर्स शामिल हुए.

एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार के दूरसंचार विभाग द्वारा सेवा निवृत्त कर्मियों का महंगाई भत्ता जनवरी 2026 से रोक दिया गया है. इसके विरोध में पहले भी प्रदर्शन किए गए, लेकिन अब तक सरकार की ओर से कोई सकारात्मक पहल नहीं की गई है.

पेंशनर्स में बढ़ रहा असंतोष

धरना के दौरान पेंशनर्स ने कहा कि महंगाई के दौर में भत्ता रोके जाने से सेवानिवृत्त कर्मियों को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. सरकार की चुप्पी को लेकर पेंशनर्स के बीच भारी नाराजगी है.

 ALSO READ : होटल में आग लगाने वाला युवक गिरफ्तार, तिलैया पुलिस ने कराया पैदल मार्च

आंदोलन तेज करने की चेतावनी

एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द महंगाई भत्ता भुगतान को लेकर निर्णय नहीं लिया गया तो केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा. धरना कार्यक्रम का नेतृत्व शशिकांत प्रसाद, महिपाल सिंह, चंद्रदेव प्रसाद, सगीर अहमद, नरेश लाल और एच.पी. चौधरी समेत अन्य पदाधिकारियों ने किया.

ALSO READ : सड़क हादसों में बचायी थी राहगीरों की जान, पलामू DC ने किया सम्मानित

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *