मौसम अलर्ट: चलेगी तेज हवा, बारिश के साथ वज्रपात की संभावना, जानें अगले 6 दिनों का हाल

Ranchi: झारखंड में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है. पिछले 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में गरज-चमक के...

Ranchi: झारखंड में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है. पिछले 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश दर्ज की गई है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिली है. हालांकि, मौसम विभाग ने अगले छह दिनों (21 से 26 मई) के लिए राज्य के विभिन्न हिस्सों में आंधी, वज्रपात (बिजली गिरने) और तेज हवाओं का येलो अलर्ट जारी किया है. बुधवार को पूर्वी और मध्य जिलों में 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका है.

पिछले 24 घंटे का हाल

मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों में सबसे अधिक 14.4 मिलीमीटर बारिश गुड़ाबांदा (पूर्वी सिंहभूम) में दर्ज की गई. सबसे अधिक तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस डाल्टनगंज में और सबसे कम न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस नामकुम (रांची) में दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश से लेकर तेलंगाना तक बनी ट्रफ लाइन और बिहार-बांग्लादेश के ऊपर बने चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र (साइक्लोनिक सर्कुलेशन) के कारण राज्य में अगले कुछ दिनों तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा.

Also Read: PM का इटली दौरा: मेलोनी को मोदी ने दी मेलोडी, इटली की पीएम ने किया ट्वीट- ‘गिफ्ट के लिए धन्यवाद’, दोनों देशों के बीच कई अहम मुद्दों पर चर्चा

20 मई का पूर्वानुमान

• 20 मई: बोकारो, धनबाद समेत पूर्वी और मध्य भागों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी और वज्रपात की आशंका है. दक्षिणी भागों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी.

21 मई का पूर्वानुमान

• 21 मई: उत्तर-पूर्वी और मध्य भागों (बोकारो, धनबाद, कोडरमा, हजारीबाग, रामगढ़) में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी-तूफान का अलर्ट है.

22 मई का पूर्वानुमान

• 22 मई: दक्षिणी, मध्य (लोहरदगा, गुमला, खूंटी, रांची) और चतरा में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और बिजली गिरने की संभावना है.

23 से 26 मई तक अलर्ट

• 23 और 24 मई: उत्तर-पश्चिमी हिस्सों को छोड़कर राज्य के बाकी सभी इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूलभरी आंधी चल सकती है.

• 25 और 26 मई: इन दो दिनों में राज्य के लगभग सभी हिस्सों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और वज्रपात का अनुमान है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *