Click Here
Click Here
Click Here

RMMM+ 2 हाई स्कूल चंदवारा में पुलिस का संवाद कार्यक्रम विद्यार्थियों को किया गया जागरूक

Koderma : दिनांक 20.05.2026 कुमार शिवाशीष पुलिस अधीक्षक कोडरमा द्वारा चंदवारा स्थित RMMM+2 हाई स्कूल में “संवाद कार्यक्रम” के तहत एक विशेष...

Koderma : दिनांक 20.05.2026 कुमार शिवाशीष पुलिस अधीक्षक कोडरमा द्वारा चंदवारा स्थित RMMM+2 हाई स्कूल में “संवाद कार्यक्रम” के तहत एक विशेष जागरूकता एवं जनसंपर्क कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करना और पुलिस व आमजन के बीच आपसी विश्वास को मजबूत करना था. कार्यक्रम में चंदवारा थाना प्रभारी शशिभूषण कुमार विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे, इस दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय, द्वारा छात्र-छात्राओं से सीधा और सकारात्मक संवाद स्थापित किया गया तथा उन्हें निम्नलिखित महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई.

या बातो की जानकारी दी गई

साइबर सुरक्षा एवं नशामुक्ति, यातायात नियमों का पालन, महिला एवं बाल सुरक्षा खंड, झारखंड पुलिस, जीवन में अनुशासन और नैतिकता, पुलिस आपका मित्र की अवधारणा

पुलिस अधीक्षक ने बच्चों को समझाया कि पुलिस उनकी सुरक्षा के लिए है और वे बिना किसी डर के अपनी शिकायतें साझा कर सकते हैं,  विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से छात्र जिम्मेदार नागरिक बनेंगे. कार्यक्रम का समापन सुरक्षित और नशामुक्त समाज बनाने के संकल्प के साथ हुआ.

Also Read : मौसम अलर्ट: चलेगी तेज हवा, बारिश के साथ वज्रपात की संभावना, जानें अगले 6 दिनों का हाल

WhatsApp-Image-2026-06-15-a
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *