मरकच्चो में सड़क हादसा, बाइक पेड़ से टकराई, दो लोग गंभीर रूप से घायल

Koderma : कोडरमा जिले के मरकच्चो थाना क्षेत्र में बुधवार को हुए सड़क हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो...

Koderma : कोडरमा जिले के मरकच्चो थाना क्षेत्र में बुधवार को हुए सड़क हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना कोडरमा-गिरिडीह मुख्य मार्ग स्थित डुमरगढ़ा चौक के पास पीके ढाबा के समीप हुई. घायलों की पहचान गिरिडीह जिले के राजधनवार थाना क्षेत्र अंतर्गत खेतो ( चंद्रखो ) गांव निवासी 65 वर्षीय यशोदा देवी और 35 वर्षीय टिंकू मोदी के रूप में हुई है.

गैस लेने जा रहे थे दोनों

मिली जानकारी के अनुसार दोनों एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने गांव से मरकच्चो के मुरकमनाय एलपीजी गैस लेने जा रहे थे. इसी दौरान डुमरगढ़ा चौक के पास बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई. हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए.

ALSO READ : झारखंड में ‘क्लस्टर सिस्टम’ पर बवाल, ABVP का राज्यभर में उग्र प्रदर्शन

स्थानीय लोगों ने पहुंचाई मदद

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत एंबुलेंस बुलाकर दोनों घायलों को सदर अस्पताल कोडरमा भेजा गया. फिलहाल अस्पताल में दोनों का इलाज जारी है.

ALSO READ : कॉलेज अपीयरिंग सर्टिफिकेट जारी करने में देरी के कारण सीआरसी के छात्रों का हंगामा, कहा जेटेट फार्म भरने में हो रही है परेशानी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *