झारखंड में ‘क्लस्टर सिस्टम’ पर बवाल, ABVP का राज्यभर में उग्र प्रदर्शन

Ranchi: झारखंड में उच्च शिक्षा विभाग द्वारा लागू किए गए “क्लस्टर सिस्टम” के खिलाफ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने बुधवार को...

Ranchi: झारखंड में उच्च शिक्षा विभाग द्वारा लागू किए गए “क्लस्टर सिस्टम” के खिलाफ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने बुधवार को पूरे राज्य में जोरदार प्रदर्शन किया. रांची, जमशेदपुर, धनबाद, बोकारो, हजारीबाग, पलामू, साहिबगंज, गोड्डा, पाकुड़, जामताड़ा, सिमडेगा, गुमला, पश्चिमी सिंहभूम, गढ़वा और चतरा समेत सभी 27 संगठनात्मक जिलों में छात्रों ने सड़कों पर उतरकर सरकार और उच्च शिक्षा विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. कई जगहों पर पुतला दहन भी किया गया.

छात्रों के भविष्य से खिलवाड़

ABVP की केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य दिशा दित्या ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि “वातानुकूलित कमरों में बैठकर बनाई जा रही नीतियाँ ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों की वास्तविक समस्याओं को नजरअंदाज कर रही हैं. बिना जमीनी तैयारी और संसाधनों के क्लस्टर सिस्टम लागू करना छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है.”

दिशा दित्या का सरकार पर हमला

वहीं, ABVP के प्रदेश सह मंत्री मंटू मुर्मू ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि “क्लस्टर सिस्टम के नाम पर शिक्षा व्यवस्था को कमजोर किया जा रहा है. राज्य के हर जिले में छात्रों का आक्रोश साफ दिख रहा है. यदि सरकार ने यह फैसला वापस नहीं लिया तो आने वाले दिनों में आंदोलन और उग्र होगा. राजधानी रांची में राजभवन और मुख्यमंत्री आवास घेराव की भी तैयारी की जाएगी.”

Read Also: PM के टॉफी उपहार पर राहुल का तंज: नेता प्रतिपक्ष ने एक्स पर किया पोस्ट- ‘यह नेतृत्व नहीं, नौटंकी है’

छात्रों ने गिनाईं परेशानियां

प्रदर्शन कर रहे छात्रों का कहना है कि क्लस्टर सिस्टम लागू होने से दूरदराज के विद्यार्थियों को पढ़ाई और बुनियादी सुविधाओं के लिए भारी परेशानी झेलनी पड़ेगी. छात्रों ने साफ कहा कि जब तक सरकार यह फैसला वापस नहीं लेती, आंदोलन जारी रहेगा.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *