सड़क हादसों का कहर: रांची में दो की मौत, धनबाद में भारी वाहनों के बीच भीषण टक्कर

रांची: बीते 12 घंटों के भीतर झारखंड के रांची और धनबाद जिलों में दो बड़े सड़क हादसे हुए हैं. राजधानी रांची में...

रांची: बीते 12 घंटों के भीतर झारखंड के रांची और धनबाद जिलों में दो बड़े सड़क हादसे हुए हैं. राजधानी रांची में जहां दो लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी, वहीं धनबाद में दो भारी वाहनों की टक्कर से अफरा-तफरी मच गई.

रांची हादसे में दो की मौत

धुर्वा थाना क्षेत्र स्थित मौसीबाड़ी गोल चक्कर के पास रविवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ. इस दुर्घटना में दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. चश्मदीदों के अनुसार, रात के सन्नाटे में वाहन की रफ्तार काफी तेज थी, जिसके कारण चालक ने नियंत्रण खो दिया.

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि आवाज सुनकर आसपास के लोग सहम गए.घटना की सूचना मिलते ही धुर्वा थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने तत्काल दोनों शवों को अपने कब्जे में लिया और कागजी कार्रवाई पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है.

Also Read: NewsWave Expose: झारखंड में 81,843 ग्रेजुएट,16585 PG पास और 81 PHD डिग्री धारक को है रोजगार की तलाश

धनबाद में कंटेनर और टेलर के बीच भिड़ंत

धनबाद जिले के राजगंज थाना क्षेत्र में सोमवार तड़के एक बड़ा हादसा टल गया, हालांकि वाहनों को भारी नुकसान पहुंचा है. दिल्ली-कोलकाता सिक्स लेन पर महेशपुर मोड़ के पास सोमवार की सुबह करीब तीन बजे दो भारी वाहन आपस में टकरा गए.

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, महेशपुर मोड़ के पास एक टेलर कट लेने की कोशिश कर रहा था, तभी पीछे से आ रहे एक डिलीवरी कंटेनर के साथ उसकी सीधी भिड़ंत हो गई. इस टक्कर के बाद सिक्स लेन पर वाहनों की कतार लग गई. सूचना मिलते ही राजगंज पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाने की प्रक्रिया शुरू की ताकि यातायात सुचारू किया जा सके.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *