Click Here
Click Here
Click Here

बिजली संकट पर कांग्रेस का हल्ला बोल, जीएम से मिले नेता, कम से कम 18 घंटे बिजली देने का प्रयास होगा : जीएम

Hazaribagh : भीषण गर्मी और लगातार हो रही बिजली कटौती को लेकर कांग्रेस नेताओं ने बिजली विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया,...

Hazaribagh : भीषण गर्मी और लगातार हो रही बिजली कटौती को लेकर कांग्रेस नेताओं ने बिजली विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया, शहर में बढ़ती लोड शेडिंग और बार-बार बिजली गुल होने से परेशान लोगों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने बिजली विभाग के जीएम से मुलाकात की और व्यवस्था सुधारने की मांग की. प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कांग्रेस प्रदेश महासचिव सुरजीत नाग वाला ने किया. उनके साथ वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अशोक कुमार देव पूर्व महानगर अध्यक्ष मनोज नारायण भगत, सहकारिता जिला अध्यक्ष कृष्ण किशोर प्रसाद और इंटक प्रदेश सचिव धीरज सिंह भी मौजूद रहे.

जनता की परेशानी क्या है?

कांग्रेस नेताओं ने जीएम को बताया कि लगातार बिजली कटौती से आम लोगों की जिंदगी प्रभावित हो रही है. बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है, छोटे व्यापारियों का काम प्रभावित है, गर्मी और उमस में बुजुर्गों की हालत खराब हो रही है, रात में लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ रही है

जीएम ने क्या कहा?

बिजली विभाग के जीएम ने माना कि खराब मौसम, डीवीसी की लोड शेडिंग और संसाधनों की कमी के कारण समस्या बढ़ रही है. हालांकि उन्होंने भरोसा दिलाया कि विभाग की कोशिश रहेगी कि लोगों को कम से कम 18 घंटे बिजली उपलब्ध कराई जाए. उन्होंने अधिकारियों को बरसात से पहले जरूरी तैयारी पूरी करने का निर्देश भी दिया ताकि आगे बिजली संकट कम हो सके.

कांग्रेस का राजनीतिक हमला

कांग्रेस नेताओं ने इस मुद्दे पर स्थानीय विधायक और सांसद पर भी निशाना साधा, प्रदेश महासचिव सुरजीत नाग वाला ने कहा कि जनप्रतिनिधि राजनीति में व्यस्त हैं, जबकि कांग्रेस जनता की समस्याओं को लेकर लगातार आवाज उठा रही है. वहीं अशोक कुमार देव ने कहा कि “बिजली की आंख-मिचौली अब बंद होनी चाहिए”, जबकि मनोज नारायण भगत ने कहा कि कांग्रेस जनता के हित की लड़ाई आगे भी जारी रखेगी.

Also Read : कोडरमा में विधिक जागरूकता अभियान, महिलाओं के अधिकार और कानूनी सहायता पर दिया गया जोर

WhatsApp-Image-2026-06-15-a
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *