बुंडू : शहीद रमेश सिंह मुंडा को दी जाएगी श्रद्धांजलि, झामुमो ने की शामिल होने की अपील

Bundu: शहीद रमेश सिंह मुंडा की पुण्यतिथि के अवसर पर 9 जुलाई (गुरुवार) को बुंडू में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा....

Bundu
रमेश सिंह मुंडा की पुण्यतिथि पर जुटेंगे कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि

Bundu: शहीद रमेश सिंह मुंडा की पुण्यतिथि के अवसर पर 9 जुलाई (गुरुवार) को बुंडू में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. इस अवसर पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) द्वारा विभिन्न स्थानों पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.  कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों तथा आम नागरिकों से बड़ी संख्या में शामिल होकर शहीद रमेश सिंह मुंडा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करने की अपील की गई है.

जेएमएम के प्रधान कार्यालय में होगी श्रद्धांजलि सभा

जारी कार्यक्रम के अनुसार गुरुवार को सुबह 10:30 बजे झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रधान कार्यालय, बुंडू में श्रद्धांजलि सभा आयोजित होगी.  इसके बाद 11:00 बजे रमेश सिंह मुंडा स्मारक +2 उच्च विद्यालय, बुंडू (रांची) स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। वहीं 11:30 बजे तैमारा चौक स्थित शहीद रमेश सिंह मुंडा की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण एवं श्रद्धासुमन अर्पित किए जाएंगे. आयोजकों ने क्षेत्र के सभी शुभचिंतकों, समर्थकों एवं आम लोगों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर शहीद रमेश सिंह मुंडा के योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने की अपील की है। कार्यक्रम को लेकर झामुमो कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.

READ ALSO :झारखंड में अब समय पर मिलेगा प्रमोशन,अधिकारियों-कर्मचारियों को नहीं करना होगा लंबा इंतजार, साल में एक बार अनिवार्य रूप से होगी डीपीसी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *