Click Here
Click Here
Click Here

रांची: टीएसपीसी के सब जोनल कमांडर देवा की जमानत पर 13 को सुनवाई

Ranchi: तृतीय सम्मलेन प्रस्तुति कमिटी(टीएसपीसी) का सब जोनल कमांडर देवा जी उर्फ आदिल जफ्फर उर्फ आदिल अंसारी उर्फ बबलू जी के जमानत...

Ranchi-District-Court

Ranchi: तृतीय सम्मलेन प्रस्तुति कमिटी(टीएसपीसी) का सब जोनल कमांडर देवा जी उर्फ आदिल जफ्फर उर्फ आदिल अंसारी उर्फ बबलू जी के जमानत पर न्यायायुक्त एके मिश्रा-1 की अदालत में सुनवाई हुई. अदालत ने एलसीआर प्रस्तुत करने का आदेश देते हुए मामले की अगली सुनवाई के लिए 13 जुलाई की तिथि निर्धारित की है. मामला मैक्लुस्किगंज थाना क्षेत्र का वर्ष 2025 का है. मामले में साहिल अंसारी, सोनू अंसारी व सलमान अंसारी को पहले गिरफ्तार किया गया था. उनके निशानदेही पर पिपरवार, खलारी, बुढ़मू के सीमांत जोन सब जोनल कमांडर देवा जी उर्फ आदिल जफ्फर उर्फ आदिल अंसारी उर्फ बबलू जी को गिरफ्तार किया गया था. मैक्लुस्किगंज पुलिस को सूचना मिली थी कि धमधमियां के ईंट भट्ठा मालिक से लेवी वसूलने के लिए एक बाइक पर तीन आरोपी पहुंचे थे. पुलिस ने एंबुस लगाकर उन आरोपियों को पकड़ा था. जांच करने पर तृतीय सम्मलेन प्रस्तुति कमिटी(टीएसपीसी) के सदस्य साहिल अंसारी, सोनू अंसारी व सलमान अंसारी शामिल है. यह मामला 18 दिसंबर 2025 का है. बाद में उनके निशानदेही पर सब जोनल कमांडर देवा जी उर्फ आदिल जफ्फर उर्फ आदिल अंसारी उर्फ बबलू जी को पकड़ा गया था.

AlsoRead:रांची: पंडरा ओपी में महिला ने आत्महत्या करने का किया प्रयास

WhatsApp-Image-2026-06-15-a
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *